Maharashtra monsoon places to visit: मानसून की बात हो और महाराष्ट्र महाराष्ट्र का नाम ना लिया जाए तो यह हो नहीं सकता। ये देश का प्रमुख राज्य होने के साथ ही पर्यटन के लिहाज से भी बेहद खूबसूरत है। समुद्र और पहाड़ों से घिरे महाराष्ट्र को बरसात के मौसम में देखने का मजा ही कुछ और है। अगर आप भी इस मानसून कोई ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो हम आपके लिए महाराष्ट्र के फेमस प्लेस लेकर आए हैं जहां बारिश के दौरान खूबसूरती स्वर्ग से भी सुंदर होती है। यहां की मनमोहक पहाड़ियां और हसीन सुंदरता देख वापस आने का मन नहीं करेगा तो चलिए बिना देरी के  उन जगहों के बारे में भी बता देते हैं।

 1) दहानू (Dahanu) की करें सैर  

महाराष्ट्र स्थित दहानू मानसून में पॉपुलर डेस्टिनेशन है। वीकेंड पर फैमिली के साथ वक्त बिताने के लिए यह जगह बेस्ट है। पालघर जिले में स्थित दहानू खूबसूरती में बड़े-बड़े शहरों को भी मार देता है। यहां से अरेबियन सी का नजारा और पहाड़ियों अलग सुकून देती है।  यहां पर मानसून के दौरान ट्रैकिंग और साईकिलिंग का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा बॉर्डी बीच, दहानू फोर्ट और महालक्ष्मी मंदिर जैसी जगहों को विजिट कर सकते हैं। 

2) पंचगनी (Panchgani) से खूबसूरत कुछ नहीं 

पंचगनी मानसून में और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। दरअसल यह चारों ओर पहाड़ी से घिरी हुई है। यहां पर सिडनी प्वाइंट, भीलर फॉल्स,पारसी प्वाइंट और राजपुरी गुफाएं जैसे बेहतरीन जगह है। जिसे  ट्रिप के दौरान एक्सप्लोर किया जा सकता है। यहां से प्रकृति का नजारा देखते बनता है।

3) मानसून में विजिट करें अंबोली (Amboli) 

घनेदार जंगलों के बीच ट्रैकिंग के लिए अंबोली महाराष्ट्र का फेमस डेस्टिनेशन है। यहां पर अक्सर एडवेंचर प्रेमी और नेचर लवर ही जाते हैं। अंबोली में कई शानदार हिल रिजॉर्ट भी मौजूद है। जहां से आप अरेबियन सी का नजर उठा सकते हैं यह देखने में बेहद खूबसूरत और शानदार लगता है। 

4) खंडाला (Khandala) से उठाएं प्राकृतिक नजारों का मजा 

प्राकृतिक सुंदरता को अपने अंदर समेटे खंडाला भी मानसून और जून में जाने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां पर कभी गर्मी नहीं रहती और टेंपरेचर 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता हैष ऐसे में प्राकृतिक सुंदरता के बीच गर्मी  परेशान नहीं करेगी और आप नेचुरल ब्यूटी का मजा उठा पाएंगे। 

5) मानसून में घूमें मालवन बीच (Malvan Beach) 

मानसून में महाराष्ट्र स्थित मालवन की भी सैर कर सकते हैं। यहां का मालवन बीच पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। सफेद रेत और समुद्र का किनारा हर किसी को आकर्षित करता है। अन्य बीचों के मुकाबले यहां पर काफी शांति रहती है। वही समुद्र तट के किनारे स्थित नारियल काजू के पेड़ सुंदरता को और भी बढ़ाते हैं मानसून में आप इसे जरूर विजिट कर सकते हैं।