Eid ul adha 2024 Mehendi Simple Design: बकरीद 2024 का त्योहार आने वाला है। त्योहार को स्पेशल बनाने के लिए लोगों की शॉपिंग जोरो पर चल रही है। बिना मेहंदी के ईद फेस्टिव अधूर रहेगा। तो आईए जानते हैं बकरीद के दिन हाथों में किस तरह की मेहंदी सजा सकते हैं।

Eid ul adha 2024 latest Mehendi Design: ईद उल अजहा (बकरीद) के दिन खुद को सबसे खूबसूरत दिखाना है तो लेटेस्ट सूट के साथ मेहंदी लगाना बिल्कुल न भूलें। अगर मेहंदी लगाना नहीं आता है तो आप कुछ सिंपल सी मेहंदी डिजाइन भी हाथों में उकेर सकती हैं। जानिए बकरीद में सिंपल मेहंदी कैसे हाथों में सजा सकते हैं। 

1. फूल-पत्ती मेहंदी डिजाइन

View post on Instagram
 

मेहंदी की सबसे सिंपल डिजाइन होती है हाथों में फूल के संग पत्तियां बनाना। अगरआप फूल बना लेती हैं तो भी आप हाथों में बहुत सुंदर मेहंदी सजा सकती हैं। आप चाहे तो गोल आकृति में या फिर बेल निकालते हुए हाथों को मेहंदी से सजाएं।मेहंदी लगाने से पहले एक बार डिजाइन को कॉपी में जरूर बना लें। ऐसा करने से आपको मेहंदी लगाते समय बिल्कुल भी दिक्कत नहीं होगी।

2. डॉट मेहंदी डिजाइन

View post on Instagram
 

अगर आपको बैक हैंड में मेहंदी की कोई भी डिजाइन समझ में नहीं आ रही है तो डॉट मेहंदी लगाना सबसे सरल तरीका है। उंगलियों में लाइन, डॉट और लीफ की मदद से सुंदर मेहंदी सजाई जा सकती है। डॉट मेहंदी लगाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

3. फ्लोरल मेहंदी 

View post on Instagram
 

बकरीद में आप किसी एक पैटर्न को फॉलो करते हुए मेहंदी लगा सकती हैं। मेहंदी डिजाइन को रिपीट कर हाथों में सुंदर आकृति उकेरे। सिंपल मेहंदी डिजाइन में आप गुलाब के फूल और पत्तियों को पूरे हाथ में भर सकते हैं। ऐसी मेहंदी डिजाइन देखने में खूब सुंदर लगती हैं और बनाना भी बहुत आसान होता है। चूकिं ऐसी डिजाइन थिक मेहंदी लाइंस की जरूरत पड़ती है तो मेहंदी कीप को ज्यादा बारीक न काटे। 

ये भी पढ़ें: Eid al-Adha 2024:घर के कोने-कोने में बरसेगा नूर, जब सजाएंगी इन तरीकों से