अगर आपके जीवन या शरीर में समस्या है तो इसका प्रभाव सेक्स लाइफ पर पड़ता है। आइये आपको बताते है योग के वो कौन से आसन है जो आपके जीवन को आनंदमय बनाते हैं।

पद्‍मासन

इस आसन को करने से कमर के जोड़ों, माँसमेशियों, पेट, और घुटनों में मज़बूती आती है। इस कारण शरीर में उत्तेजना का संचार होता है और इससे आनंद बढ़ता है।

भुजंगासन

इस आसन को करने से छाती चौड़ी और मजबूत होती है। इसको करने से स्वप्नदोष दूर होता है। साथ ही यह आसन वीर्य की दुर्बलता समाप्त होती है।

सर्वांगासन

यह आसन कंधे और गर्दन को मज़बूत बनाता है। यह नपुंसकता, निराशा, यौन शक्ति और यौन अंगों के बहुत से अलग-अलग दोष को दूर करने में कारगर है।

हलासन

यह आसन यौन ऊर्जा को बढ़ाता है। यह पुरुषों और महिलाओं की यौन ग्रंथियों को मज़बूत और सक्रिय बनाता है।

धनुरासन

यह आसन निजी पलों को और सुंदर बनाता है क्योंकि इससे संभोग की अवधि बढ़ती है। साथ ही यह कामेच्छा बढ़ाने में भी सहायक है। इससे पुरुष और स्त्री के प्राइवेट पार्ट्स को शक्ति मिलती है।

पश्चिमोत्तनासन

इस आसन से सेक्स लाइफ से जुड़ी समस्याएं जैसे कि स्वप्नदोष, नपुंसकता और महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़े दोष दूर होते हैं।

भद्रासन

भद्रासन इनडायरेक्ट रूप से सुख की अनुभूति में सहायक होता है। इससे रक्त संचार में बढ़ोतरी होती है। साथ ही धैर्य और एकाग्रता बढ़ने से जोश में इज़ाफ़ा होता है।

मुद्रासन

मुद्रासन से तनाव कम होता है। महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होती हैं।  यह आसन रक्तस्राव को रोकने में सहायक होता है।

मयूरासन

इस आसन से पुरुषों के वीर्य और शुक्राणुओं में वृद्धि होती है। महिलाओं में मासिक धर्म के समय होने वाली परेशानी कम होती है। इस आसन को करने से पूर्ण संभोग सुख की प्राप्ति की जा सकती है।

कटी चक्रासन

इस आसन से थकान और मानसिक तनाव दूर होता है। यह कमर, पेट, कूल्हे, मेरुदंड और जंघाओं पर अच्छा असर डालता है। यह आसन गर्दन को सुडौल बनाता है और मोटापा कम करने में सहायता करता है।