ट्रेवल डेस्क:पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) की शुरुआत के साथ ही लोगों के मन में पेरिस घूमने का सपना फिर से उमड़ने लगा है। भले ही आप तुंरत पेरिस न जा पाएं लेकिन कुछ महीने बाद पेरिस ट्रेवल के सपने तो सजों ही सकते हैं। पेरिस को सपनों का शहर कहा जाता है। जानते हैं कि पेरिस जाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

1.फ्रांस वीजा के लिए करें अप्लाई

पेरिस घूमने के लिए बजट के साथ ही वीजा होना जरूरी है। आप शेंगेन वीजा की मदद से करीब 26 राज्यों में घूम सकते हैं। कम समय के लिए वीजा का खर्चा 5 से 10 हजार के बीच आएगा। आपको दिल्ली से पेरिस के लिए फ्लाइट मिल जाएगी। एक व्यक्ति के जाने  का खर्चा लगभग 63,000 हजार तक हो सकता है। अगर आप फ्लाइट के आने-जाने और पेरिस में 4 दिन का खर्चा जोड़ते हैं तो कम से कम 3 से 4 लाख का बजट बनेगा। आपको ट्रेवल एजेंसी से इसकी सही जानकारी लेनी चाहिए।  
 

2.भीड़ से बचने के लिए लें मोटरबाइक टैक्सी

पेरिस में आपको खास दिनों को छोड़ बहुत भीड़भाड़ देखने नहीं मिलेगी। आप फिर भी शहर घूमने का आनंद लेना चाहते हैं तो मोटरबाइक टैक्सी ले सकते हैं। इससे आपका समय भी बचेगा और पेरिस की खूबसूरती का आनंद भी ले पाएंगे। 
 

3.सीख लें थोड़ी सी फ्रेंच भाषा

भले ही आप कुछ दिनों के लिए पेरिस जा रहे हो लेकिन आपको फ्रेंच भाषा थोड़ी तो आनी ही चाहिए। आप अभिवादन करने के लिए 'बोनजोर' और थैंक्स के लिए 'मर्सी' शब्द का इस्तेमाल करें। अगर बिना  बोनजोर के आप किसी से कुछ पूछेंगे तो लोग आपको इग्नोर कर सकते हैं। 

4.पेरिस में हर जगह नहीं होता है एयरकंडीशन

अगर आप ये सोच रहे हैं कि पेरिस जैसी जगह में हर जगह आसानी से एसी उपलब्ध हो जाएगा तो आप गलत है। पेरिस में एयर कंडीशन आम बात नहीं है। पुरानी और रिहायशी इमारतों में एसी की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। आप जब भी चेक इन करें तो पहले एसी के बारे में जानकारी जरूर लें। 

और पढ़ें: भोले बाबा से लेकर हिमालय की अद्भुत सुंदरता तक, प्रकृति की गोद में बसा है Nepal