Lehenga For Wedding Function: शादी का लहंगा हर लड़की के लिए खास होता है। मेहंदी से हल्दी से लेकर ब्राइडल आउटफिट (Bridal Lehenga Designs) पर हर किसी का फोकस होता है। अगर आप भी ब्राइडल लहंगे की तलाश में है तो हम आपके लिए लेटेस्ट लहंगा की कुछ डिजाइन लेकर आए हैं। जिसे आप हल्दी से मेहंदी से लेकर हर फंक्शन के लिए चुन सकती हैं। ये खूब चलन में है तो,तो बिना देरी के आप इस खरीद सकती हैं।

1) पर्पल लहंगा (Purple Lehenga For Bride)

पर्पल लहंगा आजकल खूब पसंद किया जा रहा है। आप डिफरेंट लुक के लिए पर्पल लहंगा खरीद सकती हैं। पर्ल डिजाइन या फिर जरदोजी वर्क में इसे खरीद सकती हैं ये दिखने में काफी प्यारा लगता है। 

2) मल्टीकलर लहंगा (Multicolor Lehenga Design) 

गोल्डन चोली के साथ मल्टीकलर लहंगा आप संगीत नाइट या फिर हल्दी के लिए चुन सकती हैं। ये अच्छा कॉम्बिनेशन होता है। इस तरह के लहंगे की तारीफ हर कोई करेगा साथ ही लुक भी खिलकर आएगा।

3) गोल्डन लहंगा (Golden Lehenga Design for Women)

अगर आप लुक को ट्रेंडी बनाना चाहती हैं तो गोल्डन लहंगे को चुन सकती है। ये कंट्रास्ट जूलरी के साथ अच्छा लगता है। सेटल  और डार्क मेकअप लहंगे के साथ किलेगा। यकीन मानिए अगर आप इसे लहंगे को वियर करती हैं तो अप्सरा से कम नहीं लगेंगी।

4) बनारसी लहंगा (Banarasi Lehenga Design) 

बनारसी लहंगा भी ब्राइडल फंक्शन के लिए अच्छा ऑप्शन है। अगर आप रॉयल लुक के साथ मॉर्डन लुक चाहती हैं तो बनारसी लहंगे को एंब्रॉयडरी ब्लाउज के साथ टीमअप कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे दोस्त की शादी और छोटे-मोटे फंक्शन के लिए बेस्ट है।

5) फ्लोरल प्रिंट लहंगा

फ्लोरल प्रिंट लहंगा आजकल सेलेब का फेवरेट है। ये अफॉर्डेबल होने के साथ गजब का लुक देता है। आप 2-3 हजार के अंदर फ्लोरल फ्रिल लहंगा खरीद सकती हैं,ये पर्ल जूलरी के साथ गजब का लुक देगा। 

ये भी पढ़ें- जीजा की साली लगेगी फुलझड़ी, जब पहनेगी नेहा शर्मा से 7 लहंगे