Pig Heart Transplant in Human Body: हाल ही में व्यक्ति के शरीर में सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट का नया मामला सामने आया है। अमेरिका के अस्पताल में डॉक्टरों ने पहली बार इंसान के शरीर में सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट की। मेडिकल में हुए इस करिश्मे से बहुत सी उम्मीदे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की इस तरह का प्रयास पहले भी किया जा चुका है। लेकिन मामला किडनी का नहीं बल्कि दिल का था। जानिए किस जगह में इंसान के शरीर में सूअर का दिल लगाया गया था। 

जब इंसान के शरीर में लगाया गया था सूअर का दिल

मैरीलैंड में एक शख्स को हार्ट की समस्या थी। डॉक्टर ने हार्ट ट्रांसप्लांट का सुझाव दिया था। अमेरिका में लॉरेंस फॉसेट नाम के व्यक्ति के अंदर सूअर के हार्ट को ट्रांसप्लांट किया गया था। मैरीलैंड का रहने वाला ये शख्स दुनिया का पहला ऐसा शख्स था जिसे सूअर का दिल लगाया गया था। व्यक्ति को सूअर का दिल लगाने के बाद सबकुछ एकदम ठीक चल रहा था। व्यक्ति खुद स से खड़ा भी हो गया। बताया जाता है कि हार्ट ट्रांसप्लांट के करीब 2 महीने बाद व्यक्ति की मौत हो गई।

यानी ये कहा जा सकता है कि सूअर का दिल इंसान के काम आ सकता है। बाद में जांच के बाद पता चला था कि अंग में पिग वायरस थे जो इंसान के लिए हानिकारक साबित हुए। हार्ट ट्रांसप्लांट में मुख्य डॉ. मोहम्मद मोहिउद्दीन ने कहा था कि व्यक्ति में सूअर का दिल बेहतर तरीके से काम कर रहा था। 

 सूअर के जीन और इंफेक्शन है बड़ा चैलेंज

मेडिकल साइंस अभी भी ऑर्गन ट्रांसप्लांट को लेकर अध्ययन कर रही है। सूअर के शरीर में पाए जाने वाले वायरस इंसानों के लिए घातक रहते हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सूअर के ऑर्गन को पहले इंफेक्शन से मुक्त किया जाता है। उम्मीद की जा रही है आगे भी इस तरह के प्रयोग किए जाएंगे ताकि इंसानों की जान बचाई जा सके।

ये भी पढ़ें: OMG पहली बार इंसान के शरीर में लगा सूअर की किडनी,Operation Successful...