How to remove holi colour from face home remedies: अब होली (Holi) का त्योहार हो और रंग न लगे यह तो हो ही नहीं सकता कई बार ऐसा होता है लोग गुलाल में पक्का रंग घोलकर लगा देते हैं जो कई दिनों तक हमारे चेहरे पर जमा रहता है और आसानी से नहीं छूटता है और इसे जाने में काफी समय लग जाता है।  आप भी ऐसी सिचुएशन से बचना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें होली पर आजमा कर आप दोस्तों द्वारा लगाए गए पक्के रंगों (How to remove holi colour from face naturally) से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं तो चलिए जानते हैं वह कौन से नुस्खे हैं।

1) खीरे का रस और सिरके का पेस्ट

खीरे का रस पक्के होली के रंगों को छूटाने के लिए कारगर होता है आप एक कटोरी में खीरे का जूस निकालकर उसमें गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलकर चेहरे पर लगा ले करीब 10 मिनट बाद मुंह धो ले ऐसा करने से पक्के रंग छूट जाएंगे।

2) मूली दूध और बेसन का पेस्ट

पक्के रंग छुड़ाने में मूली का भी कोई जवाब नहीं है। मूली का रस निकालकर उसमें दूध बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं इससे चेहरा साफ हो जाता है और पक्के रंगों से भी छुटकारा मिलता है।

3) नींबू और बेसन

रंग छूटने के लिए नींबू और बेसन का भी प्रयोग किया जाता है। कलर छूटने के लिए बेसन में दूध और नींबू मिलाकर त्वचा पर लगाएं और 15:20 मिनट बाद गुनगुने पानी से मुंह धो ले ऐसा करने से पक्का रंग छूट जाता है।

4) मलाई और हल्दी

अगर आपका पक्का रंग नहीं छूट रहा है तो एक बॉल में थोड़ी सी मलाई ले और उसमें हल्दी डालकर पेस्ट तैयार कर ले और जहां रंग लगा है वहां पर इसे लगे करीब 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कर ले यह रंग हटाने के साथ स्किन को फटने से भी बचाता है।

5)  संतरे के छिलके मसूर की दाल और बादाम का पेस्ट

अगर आपके चेहरे पर दाने हैं और इसके बाद भी पक्का रंग जमा हुआ है तो इससे आपकी स्किन और भी ज्यादा खराब हो सकती है ऐसे में संतरे संतरे के छिलके मसूर की दाल और बादाम को दूध में पीसकर पेस्ट तैयार कर ले और इसे चेहरे पर लगे मसाज करें। करीब 10 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो ले यह रंग हटाने के साथ आपके स्किन को खराब होने से बचाता है।

ये भी पढ़ें- अच्छे-अच्छे ढाबे हो जाएंगे फेल, Holi पर बनाएं पनीर हैदराबादी,खाकर आ जाएगा फुल मजा