ट्रेवल डेस्क। पाकिस्तान का हुंजा वैली (Hunza Valley Heaven in Pakistan) स्वर्ग से काम नहीं है। इस इलाके को ब्लू जोन (Blue Zone) में गिना जाता है जिसका मतलब यह है कि लोग औसत से अधिक समय तक जीवित रहते हैं और उनकी हेल्थ बहुत अच्छी रहती है। हुंजा वैली बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां आपको कुदरत के एक से बढ़कर एक हसीन नजारे देखने को मिलते हैं।यहां के लोगों की उम्र 150 साल से ज्यादा होती है। अमेरिका की सबसे बड़ी मैगजीन फोर्ब्स ने साल 2019 में हुंजा वैली को "कूलेस्ट प्लेस टू विजिट" (Hunza Valley Coolest Place To Visit) लिस्ट में शामिल किया था। हुंजा वैली दुनिया के लिए एक रहस्य है जिसे आज तक कोई वैज्ञानिक सुलझा ना पाया। चलिए जानते हैं हुंजा वैली के बारे में।

एक घटना के बाद हुंजा वैली दुनिया में छा गया

हुंजा वैली की महिलाएं दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं में शुमार होती हैं। इस जगह के बारे में लोगों को उस वक्त पता चला जब 1984 में हीथ्रो एयरपोर्ट पर अब्दुल मोबट नाम के एक मुसाफिर को लंदन का वीजा देने से इनकार कर दिया गया था क्योंकि अब्दुल की उम्र 152 साल थी और इस बात को यकीन करना मुश्किल था।।इस घटना के बाद कई वैज्ञानिकों ने हुंजा वैली को विज़िट किया और पाया कि यहां के लोगों की लाइफस्टाइल आम इंसानों के लाइफस्टाइल से बहुत अलग है।  यह मेहनतकश लोग होते हैं जो मेहनत करके खाना खाते हैं और आधुनिक मशीनों से दूर रहते हैं।

 

कैंसर फ्री है हुंजा वैली (Cancer Free Population in Hunza Valley)

हुंजा वैली के लोग ड्राई फ्रूट्स खूब खाते हैं। कहा जाता है कि यहां के लोग प्रोसेस्ड फूड नहीं खाते हैं।  वह दूध सब्जियां और फल पर ही निर्भर रहते हैं। इस इलाके के लोगों को कैंसर के बारे में कुछ नहीं पता है क्योंकि हुंजा वैली में आज तक एक भी कैंसर का पेशेंट पाया ही नहीं गया। हुंजा वैली मशीनों की दुनिया से बहुत अलग है जहां इंसान मेहनत करता है इसलिए यह लोग हेल्दी रहते हैं। इनकी लंबी उम्र और हेल्दी लाइफ के पीछे सिर्फ इनका खान-पान और रहन-सहन है।

3 महीना नहीं खाते हैं खाना यहां  के लोग 

हुंजा वैली के बारे में यह भी कहा जाता है कि यहां के लोग 2 से 3 महीने तक खाना नहीं खाते हैं।  इस दौरान वह सिर्फ जूस पीकर रहते हैं। यहां 70 साल की औरतें 30 साल की नजर आती हैं। 65 साल की उम्र में भी यहां औरतें बच्चा पैदा कर सकती हैं। यह लोग घूमने टहलने के लिए गाड़ियों का इंतजार नहीं करते बल्कि दूर-दूर तक पैदल चले जाते हैं। अखरोट और खुबानी हुंजा वैली का सबसे खास भोजन है जो यहां के लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। 

 

कुदरत है हुंजा वैली की डॉक्टर

हुंजा वैली के लोग बीमार पड़ते हैं तो उन्हें किसी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि वह इलाके के पेड़ पौधों की जड़ी बूटी से ही अपना इलाज कर लेते हैं। प्रदूषण की बात करें तो यहां गाड़ियों का धुआं आपको दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आएगा। हुंजा वैली के लोगों के घरों में आपको पानी पीने के लिए फिल्टर की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि यह लोग ग्लेशियर का ही पानी पीते हैं और उसी से  नहाते हैं। तमाम रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने भी यही पाया कि हुंजा वैली के लोगों का लाइफस्टाइल ही उनकी लंबी उम्र और स्वास्थ्य का राज है।

ये भी पढ़ें

छोड़िए शिमला मनाली, समर वेकेशन में हिमाचल के मिनी स्विट्ज़रलैंड चंबा को कीजिए एक्सप्लोर...