लाइफस्टाइल डेस्क। जश्न ए आजादी 15 अगस्त हर साल देश में धूमधाम से मनाया जाता है। ये वही दिन है जब अब सदियों बाद भारतवासियों को अग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इस बार 78वें स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने की तैयारी पूरी है। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत स्वंतत्रता दिवस का थीम (Independence Day Theme 2024) राष्ट्र प्रथम हमेशा प्रथम रखा गया है। वैसे तो देश की स्वतंत्रता से जुड़े कई किस्से-कहानियों को आपने पढ़ा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं देश में सबसे ऊंचा झंडा (Tallest Flag of India) कहा है,तो चलिए जानते हैं कि देश में सबसे ऊंचा तिरंगा कहा लगा है। 

1) कर्नाटक स्थित बेलगाम 

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार देश में सबसे ऊंचा तिरंगा कर्नाटक के बेलगाम में फहराया गया था। जिसकी लंबाई 110 मीटर यानी 360 फीट है। 2018 में इसे ये तमगा हासिल हुआ था। ये झंडा उस वक्त के जिला मंत्री रमेश जरकी कोहली ने फैलाया था। जिनका उद्देश्य जिले में पर्यटन को बढ़ावा देना था। 

2) पंजाब स्थित अटारी बॉर्डर

पंजाब स्थित अटारी बॉर्डर घूमने भारतीय समेत दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं। 15 अगस्त के दिन यहां पर स्पेशल फंक्शन आयोजित किये जाते है। वहीं इस जगह 110 मीटर यानी 359 फीट ऊंचा तिरंगा स्थित है। जिसे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी निहारा जा सकता है। इस तिरंगे का वजन लगभग 55 टन है। 

3) पुणे स्थित भक्ति-शक्ति 

पुणे के निगड़ी में स्थित भक्ति-शक्ति जगह पर 2018 में पिंपड़ी चिंचवाड़ मुंसिपल कॉपरेशन के द्वारा 107 मीटर ऊंचा और 351 फुट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। वहीं दावा किया जाता है ये तिरंगा 25 किलोमीटर तक की तेज हवा के वेक को झेलने में सक्षम है। 

4) गुवाहाटी

बहुत कम लोग जानते हैं कि गुवाहाटी में महात्मा गांधी की 50वीं डेथ एनिवर्सिरी पर सरानिया हिल्स स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल पर 319.5 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया था। जिसे देश का चौथा सबसे ऊंचा झंडा माना जाता है। यहां पर हर रोज हजारों टूरिस्ट आते हैं। 

5) कोल्हापुर 

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पांचवा सबसे ऊंचा झंडा फहराया गया था। जिसकी ऊंचाई 303 फीट बताई जाती है। ये कार्यक्रम 1 मई 2017 को महाराष्ट्र दिवस पर किया गया था। वहीं तिरंगे का आकार 60 गुणा 90 का है वहीं वजन लगभग 24 टन के आसपास है। 

ये भी पढ़ें- रग-रग में जगेगी देशभक्ति, Independence Day 2024 में भेजें शायरी-संदेश