लाइफस्टाइल डेस्क। बॉलीवुड में एक के बाद एक बॉलीवुड स्टार्स के घर किलकारियां गूंज रही हैं। बीते दिन एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने बेटे को जन्म दिया तो वहीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Pregnancy) सितंबर महीने में मां बनने वाली हैं। अब इसी बीच रिपोर्ट निकाल कर सामने आई है की बी टाउन के फेमस कपल कैटरीना कैफ और विकी कौशल भी पैरंट्स बनने (katrina kaif pregnancy) वाले हैं। दरअसल कैटरीना की प्रेगनेंसी की खबरें एक वायरल वीडियो से शुरू हुई थी जब वह लंदन में पति विक्की के साथ क्वालिटी टाइम बता रही थी उन्हें लूज कोट में देखा गया। जहां उनका बेंबी बंप नजर आ रहा था। 

लंदन में बच्चे को जन्म देंगी कटरीना कैफ

इन दिनों जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें कैटरीना कैफ का बेबी बंप दिखाई दे रहा है।  रिपोर्ट्स की माने तो वह जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है।‌ सूत्रों के अनुसार कैटरीना सच में प्रेग्नेंट है और वह लंदन में बच्चों को जन्म दे सकती हैं। ‌फिलहाल कैटरीना की प्रेगनेंसी को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। 

40 की उम्र में मां बनेंगी कैटरीना कैफ 

कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ 2021 में शादी रचाई थी।‌ दोनों शादी के 3साल बाद बच्चों का वेलकम करने के लिए तैयार हैंष बता दे इस वक्त कैटरीना 40 साल की है इससे पहले भी इस उम्र में गई बॉलिवुड हसीनाएं बच्चों को जन्म दे चुकी है तो चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं। 

1) करीना कपूर खान 

करीना कपूर ने जब सैफ अली खान से शादी रचाई तब वह अपने करियर के पीक पर थीं। उन्होंने वक्त लेते हुए कुछ साल बाद मां बनने का फैसला किया और वह 37 साल की उम्र में मां बनी।  उन्होंने बेटी तैमूर को जन्म दिया और 40 की उम्र में उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया। 

2) ऐश्वर्या राय बच्चन 

ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने शादी के 4 साल बाद मां बनने का फैसला लिया था। एक्ट्रेस ने 38 साल की उम्र में आराध्य को जन्म दिया था। वहीं अब ऐश्वर्या 50 साल की हो चुकी है। 

3) माधुरी दीक्षित 

डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित भी 37 साल की उम्र में पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने 39 साल की उम्र में दूसरे बच्चे को जन्म दिया था अब वह 57साल की हो चुकी हैं।

4) बिपाशा बसु 

बिपाशा बसु ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। वह अब एक बेटी की मां है उन्होंने 43 साल की उम्र में देवी को जन्म दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने रिवील किया था कि वह कई सालों से मां बनने की कोशिश कर रही थी लेकिन वह कामयाब नहीं हो पा रही थी। 

5) नेहा धूपिया 

नेहा धूपिया ने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी के साथ  2018 में गुपचुप शादी रचाई थी। शादी के कुछ वक्त बाद ही एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंट होने का खुलासा किया था 2018 में उन्होंने बेटी को जन्म दिया। उस वक्त उनकी उम्र 38 साल की थी।

लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-