Holi 2024 Delicious Dishes: होली सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि स्वादिष्ट पकवान का भी त्योहार माना जाता है। होली में सिर्फ गुजिया, ठंडाई ही नहीं बल्कि बहुत सी ऐसी डिश है, जिन्हें ट्राई किया जा सकता है। अगर आपको नहीं समझ में आ रहा है कि होली में क्या बनाएं, तो यहां हम आपको होली की स्वादिष्ट डिश के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हें ट्राई करें और मेहमानों से खूब तारीफें बटोरें।

घर में ट्राई करें स्वीट मालपुआ

घर में महिलाएं मालपुआ बनाने से घबराती हैं। ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोग मालपुआ बनाते समय गड़बड़ी कर देते हैं। अगर आप स्वीट डिश बनाने की सोच रही हैं तो मालपुआ बनाएं। मालपुआ बनाने के लिए आप इसमें सूजी की कुछ मात्रा मिला दें। ऐसा करने से मालपुआ क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनेंगे। 

महाराष्ट्र की पूरन पोली 

होली में सिर्फ गुजिया ट्राई करने से बेहतर है कि आप कुछ अलग स्वीट डिश बनाएं। महाराष्ट्र में पूरन पोली फेमस डिश है। चने की दाल को रातभर भिगोकर इसे पीस लें। अब इन्हें पीसकर चीनी या गुड़ मिलाएं। आटे की लोई में भरकर इसे बनाएं। पूरन पोली खाने में न सिर्फ स्वादिष्ट लगती है बल्कि इसका स्वाद लाजवाब होता है। 

होली में बनाएं दही वड़ा

होली में स्वीट डिश के साथ ही कुछ नमकीन भी जरूर बनाएं। दही वड़ा बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आते हैं। दही वड़ा के साथ इमली की खट्टी-मीठी चटनी जरूर बनाएं। उड़द की छिली दाल को पीसकर उसमें नमक और अदरक मिलाएं। तेल में वड़े तलने के बाद दही में कुछ देर के लिए भिगो दें। होली में दही वड़ा का मजा जरूर लें।

घर पर बनाएं प्रोटीन रिच मूंगफली की चाट

बच्चों को होली में कुछ चटपता चाहिए होता है। ऐसे में आप उनके लिए मूंगफली की चाट तैयार कर सकती हैं। मूंगफली को या तो हल्का सा उबाल लें या फिर रोस्ट कर लें। अब उसमें खीरा, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, चाट मसाला और खट्टी मीठी चटनी मिलाएं। ये चाट हर उम्र के लोगों को खूब पसंद आएगी। 

सूजी-दही का स्वादिष्ट चीला

होली के दिन अगर घर पर मेहमा अचानक से आ जाए और खाने की डिमांड करें तो उन्हें आप सूजी-दही का चीला बनाकर खिला सकती हैं। कुछ वेज के साथ मिक्स करके बनने वाला चीला वाकई बहुत स्वादिष्ट होता है।

ये भी पढ़ें:Holi Thandai recipes 2024: मिनटों में बन जाएगी होली वाली ठंड ......