लाइफस्टाइल डेस्क। दुनिया अभी कोरोना वायरस का कहर भूली नहीं थी कि अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे एमपॉक्स वायरस ने सभी की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, साउथ अफ्रीकी देशों में इससे से जुड़े मामले लगातार सामना आ रहे हैं। सबसे पहले कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic of the Congo) तो बाद में ये वायरस, युगांडा और केन्या में भी देखा जा रहा है। जिससे अब आशंका जताई जा रही है कि ये पूरे महाद्वीप में फैल सकता है। वहीं एमपॉक्स वायरस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी चिंता जताई है। डब्लूएचओ ने कहा कि अफ्रीकी देशों में फैल रहे एमपॉक्स वायरस की रोकथाम के उपाय किये जा रहे हैं। इस पर संगठन की पैनी नजर है। ऐसे में ये जानना जरूरी है एमपॉक्स वायरस क्या है और ये कैसे फैलता है। 

1) क्या है एमपॉक्स या मंकीपॉक्स (what is Mpox prevention ) 

एमपॉक्स को मंकीपॉक्स के नाम से भी जाना जाता है,ये एक तरह का संक्रामक रोग होता है। जो अफ्रीकी देशों में ज्यादातर फैलता है। जंगलों में रहने वाले बंदर इस वायरस को फैलाते हैं। वहीं इंसानों में ये जानवार कटाने या उनकी खाल के संपर्क में आने से फैल सकता है। इससे पहले 2022 में भी एमपॉक्स के मामलों में वृद्धि देखी गई थी। ये केवल अफ्रीका तक सीमित नहीं था,बल्कि अमेरिका, यूरोप और भारत में भी इसके मामले सामने आये थे। हालांकि 2023 में इस बीमारी में कमी आई थी,यहां तक WHO ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी में डाल दिया था। 

2) एमपॉक्स के लक्षण (Monkeypox virus Symptoms) 

एमपॉक्स के लक्षण 5-7 दिनों के अंदर दिखना शुरू हो जाते है। शरीर पर दाने, बुखार,मांसपेशियों में खिंचाव,बदन दर्द हो तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस बीमारी की पहचान दानों से की जाती ती। यहां दानें चेहरे पर सबसे पहले आते हैं,फिर पैर और हाथ और बाद में पूरे शरीर में फैल जाते हैं। वहीं कभी-कभी मामला गंभीर होने पर ये फफोले का रूप भी ले लेते हैं। वहीं ये संक्रमित व्यक्ति के साथ इंटरकोर्स के अलावा उसका तकिया, चादर या फिर तौलिया करने पर भी फैल सकता है। 

3) एमपॉक्स वायरस के कैसे करें बचाव  (How to prevent MPox virus) 

अगर आप जंगल या जानवरों के पास रहते हैं तो बंदरों के साथ जानवरों से दूर रहने की कोशिश करें।
वहीं अगर कोई एमपॉक्स से पीड़ित हैं तो उस व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें और उसका कोई भी सामाना यूज न करें।
कहीं बाहर जाते समय मास्क पहनना बिल्कुल ना भूलें।
समय-समय पर हाथों को साफ करने के साथ धोते रहें। 
 पब्लिक प्लेस पर दूरी बनाकर रखें। 

ये भी पढ़ें- WHO ने खोजे नई महामारी पैदा करने वाले पैथोजंस, 1 या 2 नहीं इतनी है संख्या