ट्रेवल डेस्क। विदेश कौन नहीं जाना चाहता। हर इंसान जिंदगी में एक बार फॉरेन जरूर घूम चाहता है लेकिन टाइट बजट की वजह ये सपना ही रह जाता है। ऐसे में अगर आप भी कम बजट में विदेश घूमना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको उन 3 देशों के बारे में बताएंगे। जहां पर 30-40 हजार के अंदर आराम से घूम सकते हैं तो चलिए बिना देरी के उन जगहों के बारे में जानते हैं। 


1) कम बजट में घूमें नेपाल 

आप 30-40 हजार के बीच नेपाल घूम सकते हैं। अगर फ्लाइट से जाते हैं 5-7 हजार टिकट पड़ेगी। वहीं बस का किराया और भी कम होगा। इसके अलावा नेपाल में रहना बेहद सस्ता है। यहां पर कई कॉटेज 1500-2000 हजार में मिल जाएंगे। आप 5-6 दिन के इन्हें बुक कर सकते हैं। यहां तक कई लोग रेंट पर भी पर्यटकों को घर देते हैं। आप उसे भी चुन सकते हैं। वहीं होटल के खाने के बजाय स्ट्रीट फूड का मजा उठाएं। जो सस्ते होने के साथ टेस्ट में भी लाजवाब होते हैं। वहीं जहां तक बात ट्रांसपोर्ट की है तो सिंगल वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। 30 हजार में नेपाल की शानदार ट्रिप हो जाएगी। नेपाल जा रहे हैं तो मोमो,योमरी,समोसा और फेमस दाल भात का मजा उठाना ना भूलें।

2)  40 हजार में करें पड़ोसी देश भूटान की सैर

30-40 हजार केवल भारत घूमने में लग जाते हैं लेकिन आप इतने ही पैसों में भूटान की सैर कर सकते हैं। यहां पर प्रदूषण नहीं है और ये चारों तरफ से हिमालय की पहाड़ियों से ढका हुआ देश है। अगर आप प्रकृति को पास देखना चाहते हैं तो भूटान की ट्रिप प्लान क सकते हैं। भूटान जाने के लिए वीजा की जरुरत भी नहीं पड़ती। सड़क,हवाई और ट्रेन तीनों माध्यम से भूटान जा सकते हैं। पश्चिम बंगाल से सीधा भूटान पहुंचा जा सकता है। यहां पर रहना-खाना भी बेहद सस्ता है। आप 1000 रुपए में रुकना और खाना दोनों कर सकते है। वहीं ट्रेवलिंग के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करें। अगर भूटान का प्लान बना रहे हैं तो पुनाखा,दोचूला पास,पुनाखा जोंग,थिंपू जाना ना भूलें। 


3) 40 हजार में घूमें खूबसूरत देश श्रीलंका

भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका को भी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ये पास होने के साथ ज्यादा महंगा भी नहीं है। श्रीलंका जाने के लिए 10 हजार में डायरेक्ट फ्लाइट टिकट मिल जाएगी। ये देश बेहद खूबसूरत होने के साथ ही कई समुद्र बीचों के लिए दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां पर तमिल लोगों की आबादी अच्छी खासी है। आप बिना वीजा के श्रीलंका जा सकते हैं। वहीं रहने के लिए आप 1000 -1500 में अच्छा रूम देख सकते हैं। जबकि खाने के लिए स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। ये ज्यादा महंगे भी नहीं होते और गजब का स्वाद देते हैं। श्रीलंका जा रहे हैं तो मिनटेल,रावन वॉटर फॉल और एडम चोटी जैसी लोकेशन पर जाना न भूलें।

ट्रैवल से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें