Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अंबानी परिवार में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की उनकी बचपन की दोस्ती राधिका मर्चेंट से शादी होने वाली है। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। शादी को खास बनाने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। वहीं राधिका मर्चेंट भी लुक्स और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन इस वक्त राधिका का एक वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं। 

डांस करते नजर आईं राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की बहू बनने वाली हैं इसलिए फैंस की नजरें राधिका मर्चेंट पर ही रहती हैं। उनका स्टाइल और एलीगेंस लुक लोगों को पसंद आता है। हाल में राधिका ने करीबी दोस्त की शादी अटेंड की। जहां वह खूब मस्ती करती नजर आईं। इतना ही नहीं। अंबानी परिवार के फैन पेज पर उनके डांस के कई वीडियो भी शेयर किए गए हैं। जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं। राधिका मर्चेंट के डांस का वीडियो ishaambanipiramal नाम के फैन पेज से शेयर किया है। जहां वह फ्रेंड्स स्क्वाड के साथ 'बाबू जी जरा धीरे चलो पर' डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं उन्हें ढोल पर भी डांस करते देखा जा सकता है। आप भी देखिए राधिका मर्चेंट के डांस के वीडियो-

 

 


राधिका मर्चेंट ने पहनी पुरानी ड्रेस

डांस के साथ राधिका के आउटफिट की भी खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने ब्लैक टॉप को मल्टी कलर लहंगे के साथ पेयर किया था। ये लहंगा संदीप खोसला और अबू जानी के कलेक्शन है। जिसे राधिका ने प्रियंका चोपड़ा की शादी में पहना था। उन्होंने वही लहंगा  सहेली की वेडिंग में पहना। यानी बिना किसी हिचक के राधिका ने लहंगा रिपीट किया है। फैंस को राधिका की सादगी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है,इतनी अमीर होने के बाद आउटफिट रिपीट करना ये दिखाता है कि वह कितनी डाउन टू अर्थ है। वहीं कई लोग राधिका के इस नेचर की तारीफ करते भी दिखे। 

ये भी पढ़ें- बेटे की शादी में दिखेंगे Nita Ambani जैसे ठाठ ! जब पहनेंगी ये 5 लहंगे