Oral health day 2024: ओरल हेल्थ के बारे में अक्सर लोग बात नहीं करते हैं। क्योंकि लोगों को लगता है कि ये इतना बड़ा मुद्दा नहीं होता है। मसूड़ों से खून निकलना, दांतों में कैविटी आदि को हल्के में लिया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन छोटी-छोटी बातों में ध्यान न देने से दांत खराब हो सकते हैं और उन्हें उखाड़ना भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि ओरल हेल्थ को कौन-सी आदतें नुकसान पहुंचाती हैं। 

 

  • घिस-घिस कर ब्रश करना

हार्ड ब्रिसल वाले ब्रश से अक्सर जो तेजी से या घिस-घिस कर दांत साफ करते हैं। ऐसा करने से मसूड़ों को बहुत नुकसान पहुंचता है। दांतों की सफाई हमेशा सॉफ्ट ब्रिसल ब्रश से ही करनी चाहिए।

  • दांत पीसना है गलत आदत

बच्चों के साथ ही बड़ों में दांत पीसने की आदत बहुत आम होती है। दांत पीसने से जबड़ों को नुकसान हो सकता है। साथ ही जबड़ों की मसल्स में दर्द पैदा हो जाता है। ये आदत दांत को कमजोर बना सकती है। 

  • कठोर चीजों को चबाना

सुपाड़ी, अखरोट, बर्फ या आइस क्यूब को अगर दातों से चबाया जाता है तो दांतों में बुरा असर पड़ता है। ऐसा करने से कई बार दांत टूट भी जाते हैं। कुछ लोगों को तो इस खराब आदत के कारण फिलिंग की भी जरूरत पड़ती है।  

  • मीठा खाने के बाद मुंह न साफ करना

अक्सर बच्चे चॉकलेट या मीठा खाने के बाद दांत साफ नहीं करते हैं। इस कारण से उनके मुंह में कैविटी की समस्या हो जाती है। ऐसा बैक्टीरिया पनपने के कारण होता है। 

अच्छी ओरल हेल्थ के लिए इन बातों का रखें ध्यान 

अच्छी ओरल हेल्थ के लिए आपको रोजाना दो बार दांतों को साफ करना चाहिए। साथ ही रोजाना फ्लॉस करके फंसे खाने को भी निकालना चाहिए। अच्छी ओरल हेल्थ के लिए रोजाना खाने में कैल्शियम सहित फ्रैश वेजीटेबल्स और फ्रूट्स शामिल करें। ओरल हेल्थ के लिए सिगरेट का तंबाकू का सेवन करना बिल्कुल छोड़ दें। अगर नाखून चबाने की आदत है तो उसे सुधारें।

ये भी पढ़ें: खुशियों के लिए 25% जिम्मेदार होती हैं आपकी आदतें, दिन में बस करें ये 5 काम, खुशियों से भर जाएगी आपकी...