Recipe of Drumstick Paratha: शरीर को फिट और तंदरुस्त बनाने के लिए आपको सहजन या ड्रमस्टिक के बारे में जरूर जानना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार ड्रमस्टिक रेसिपी के बारे में बात की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि वो हफ्ते में दो बार सहजन के परांठे जरूर खाते हैं। दरअसल सहजन गुणों से भरपूर सब्जी है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है जो महिलाओं और पुरुषों से शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि ड्रमस्टिक के परांठे कैसे मिनटों में बनाएं जा सकते हैं।

सामग्री: 

  • ड्रमस्टिक्स (4 से 5)
  • 1/2 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • अदरक, लहसुन और हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • अजवायन
  • जीरा
  • गेहूं का आटा

सहजन के हेल्दी परांठे बनाने की  विधि

ड्रमस्टिक्स के परांठे बनाने के लिए सबसे पहले सहजन को धोकर आधा कप के साथ कूकर में 2 सीटी आने तक पकाएं। ठंडा होने पर ड्रमस्टिक को मैश करके अच्छे से छान लें। छानते वक्त पल्प में पानी भी मिला सकते हैं ताकि आसानी से सहजन छन जाए। अब गेंहू का आटा लें। उसमें  हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,अदरक, लहसुन और हरी मिर्च, धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, अजवायन,जीरा को मिला लें। सहजन के पल्प को मिलाकर आटा गूंथ लें।

अगर पानी की जरूरत लगें तो एक्ट्रा पानी मिलाएं। आटे को 15 मिनट का रेस्ट देने के बाद तवे में तेल लगाकर सेंक लें। सहजन के स्वादिष्ठ परांठे आप दही के साथ खा सकते हैं। अगर आप आलू की सब्जी के साथ इसे सर्व करेंगे, तो भी इसका स्वाद बहुत अच्छा लगेगा। अगर आपको ड्रमस्टिक से तैयार परांठे नहीं पसंद हैं तो आप ड्रमस्टिक सूप का भी सेवन कर सकते हैं। ये भी शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। 

ये भी पढ़ें:1 अरब लोग है दुनिया में मोटापे से ग्रस्त, सौ बीमारियों की जड़ वाले मोटापे से इस तरह पाएं छुटकारा.....