हेल्थ डेस्क। सरोगेसी के बारे में अक्सर सेलिब्रिटी की खबरों में ही सुनने को मिलता है। आसपास सरोगेसी के कुछ केस के बारे में आपने सुना होगा। लोगों के मन में सरोगेसी की मदद से मां बनने के बारे में एक नहीं बल्कि बहुत से प्रश्न होते हैं। साल 2021 में एक्ट्रेस प्रीटी जिंटा और उनके पति  Gene Goodenough  सरोगेसी की मदद से दो जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने थे। जानते हैं आखिर क्या होती है सरोगेसी (Surrogacy Care Tips)। 

सरोगेसी क्या होती है (What is surrogacy)

जिन महिलाओं को फर्टिलिटी संबंधी समस्याएं होती है उन्हें आईवीएफ की मदद लेने की सलाह दी जाती है।  जब किन्हीं कारणों से महिला अपनी कोख में बच्चा पालने में सक्षम नहीं होती है तो उसे किराए की कोख लेने के लिए कहा जाता है। यानी किसी कपल के एग और स्पर्म से तैयार एब्रियो को किराए की कोख में पाला जाता है। कुछ केसेज में सरोगेट मदर के एग और डोनर क स्पर्म से भी बच्चा पैदा होता है। इस प्रक्रिया के नियम-कानून होते हैं, जिसके तहत ही कपल पेरेंट्स बन पाते हैं। 

सरोगेट मदर (Surrogate Mothers) की जरूरत 

जिन कपल को पेरेंट्स बनना होता है उनके बच्चे को अपनी कोख में पालने का काम सरोगेट मदर करती है। सरोगेट मदर की जरूरत उन लोगों को पड़ सकती है जो नैचुरली पेरेंट्स न बन पा रहे हो। जानिए किन लोगों को सरोगेट मदर की जरूरत पड़ सकती है।

  • जिन कपल्स को मेडिकल प्रॉब्लम या भी कोई शारीरिक समस्या होती है, वो लोग सेरोगेट मदर का ऑप्शन चुन पेरेंट्स बन सकते हैं। 
  • अगर सेम सेक्स कपल पेरेंट्स बनना चाहते हैं तो भी उनके लिए सेरोगेट मदर की मदद से पेरेंट्स बनना आसान होता है। 
  • जिन कपल्स को इनफर्टिलिटी प्रॉब्लम होती है लेकिन वो लोग बायोलॉजिकल चाइल्ड की इच्छा रखते हैं, वो भी सेरोगेट मदर की मदद ले सकते हैं। 

सरोगेट मदर का स्वस्थ्य होना है जरूरी

सरोगेट मदर की उम्र 21 से 40 वर्ष की होती है। सरोगेट मदर चुनते समय इस बात का ख्याल रखा जाता है कि वो पूरी तरह से स्वस्थ्य हो। उसने पहले किसी स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया हो। साथ ही सरोगेट मदर बनने के लिए महिला के परिवार वालो की रजामंदी भी जरूरी होती है। 

लाइफ़स्टाइल की अन्य खबरे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें