हेल्थ डेस्क। दुनियाभर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की ओर से हर साल  World Health Day 2024 मनाया जाता है। दुनिया भर लोग आज के समय में एक नहीं बल्कि अनगिनत बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्हीं में एक आम समस्या है anxiety। भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस बहुत आम समस्या बन चुका है। आजकल ज्यादातर लोग स्ट्रेस की समस्या से जूझ रहे हैं। अगर लंबे समय तक स्ट्रेस का इलाज न कराया जाए तो आगे चलकर गंभीर बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। आइए जानते हैं किन तरीकों को अपनाकर Anxiety से बचाव (Prevention of Anxiety ) किया जा सकता है। 

  • कॉफी, चाय, सिगरेट का सेवन कर दें तुरंत बंद

किसी भी बात की चिंता होने पर अक्सर लोग ज्यादा चाय, कॉफी या फिर सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं। चिंता से दूसरी बीमारियां ऐसे ही शुरू होती हैं। शरीर में ज्यादा कैफीन बुरा असर डालती है। वहीं कुछ लोग चिंता दूर करने के लिए एल्कोहल भी ज्यादा पीते हैं। इन सबसे बचने के लिए आप अपनी चिंता को दूर करने का उपाय ढूढ़ें। 

  • एक्सरसाइज करेगा स्ट्रेस हॉर्मोन को कम

ज्यादा चिंता करने से शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन रिलीज होने लगता है। रोजाना तय समय में एक्सरसाइज करने से बॉडी को रिलेक्स मिलता है स्ट्रेस हॉर्मोन रिलीज होने के चांसेज भी घट जाते हैं। हाई इंटेंसिटी की एक्सरासइज करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। आप चाहे तो योग की मदद भी ले सकते है। योग रोजाना करना से हार्ट हेल्थ और ब्लड प्रेशर अच्छा रहता है।

  • चिंता को कुछ पल के लिए गायब कर देता है म्यूजिक

अगर आपको चिंता सताती रहती है तो रोजाना कुछ समय के लिए अपना पसंदीदा म्यूजिक सुने। ऐसा करने से आपको बहुत रिलेक्स फील होगा। कुछ पल के लिए आप भूल जाएंगे कि आपको किस बात की चिंता हो रही थी। 

  • मेडिटेशन की करें रोजाना प्रैक्टिश 

रोजाना मेडिटेशन करने से भी शरीर को अच्छा महसूस होता है। आप रोजाना 10 से  15 मिनट एकांत में बैठकर चैंट भी कर सकते हैं। इससे शरीर को बहुत रिलेक्स महसूस होता है। 

ये भी पढ़ें: किसी को नहीं है खबर, ‘Disease X’ से हो सकती है 5 करोड़ लोगों की मौत, WHO की चेतावनी...