Best Places to visit in summer in India with family: गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार हर किसी को रहता है। कोई नानी के घर जाता है तो कोई फैमिली के साथ भारत के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करता है। कई बार तो धार्मिक स्थलों पर जाना लोगों की पहली प्राथमिकता होती है क्योंकि ये ऐसा वक्त होता है। जब बच्चों को पढ़ाई की टेंशन नहीं होती और वह आराम से घूम सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी समर विकेशन में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपके लिए प्रमुख राम मंदिर लेकर आए हैं। चौंकने वाली बात नहीं है। राम मंदिर केवल अयोध्या में नहीं बल्कि भारत के कई प्रमुख राज्यों में भी स्थित है,जहां दर्शन करना मानों भगवान के साक्षात दर्शन करने जैसा है। 

 

कोंडाडा रामास्वामी मंदिर (Kondanda Ramaswami Temple)

कोंडाडा रामास्वामी मंदिर साउथ इंडिया स्टेट कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में स्थित है। मान्यता है,जब परशुराम ने जब भगवान राम से विवाह का दृश्य दिखाने का अनुरोध किया था। उसी दौरान मंदिर का निर्माण हुआ था। मंदिर होयसला और द्रविड़ वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। वहीं ये मंदिर भारत का इकलौता मंदिर है। जहां माता सीता राम के दाई और लक्ष्मण के बाईं और खड़ी दिखाई देती हैं। 

 

श्री रामनाथस्वामी मंदिर (Sri Ramanathaswamy Temple)

तमिलनाडु स्थित श्री रामनाथस्वामी मंदिर को साउथ इंडिया का अयोध्या कहा जाता है। रामेश्वरम दीप पर स्थित ये मंदिर हमेशा से पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। मान्यातओं के अनुसार,रावर पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान राम,सीता जी ने हनुमान के साथ यहीं पर भगवान शिव की पूजा की थी। ये भारत चार प्रतिष्ठि चार धाम मंदिरों में से एक है। 

 

राम मंदिर भुवनेश्वर (Ram Mandir Bhubaneswar)

ओडिशा के प्राचीन शहर भुवनेश्वर में स्थित राम मंदिर बिल्कुल दिव्य और अलग है। अगर आप जगन्नाथ पुरी घूमने का प्लान बना रहा हैं तो यहां पर आना बिल्कुल ना भूलें। राम मंदिर में भगवान राम ,सीता जी और लक्ष्मण जी की उत्कृष्ण मूर्तियां दर्शकों का मन मोह लेती हैं। वहीं मंदिर आध्यात्मिक आभा से सैलानियों का मंत्रमुग्ध कर देता है।


सीता रामचन्द्रस्वामी मंदिर (Sita Ramachandraswamy Temple) 

सीता रामचन्द्रस्वामी मंदिर तेलंगाना राज्य के भद्रचलम में गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। ये मंदिर भगवान राम यानी महाविष्णु के सातवें अवतार को समर्पित है। वहीं मंदिर का इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है, मंदिर के पास वो पहाड़ी स्थित है जहां पर भगवान राम ने वनवास के दौरान समय व्यतीत किया था। इतना ही नहीं इस मंदिर के पास पर्णशाल यानी प्रसिद्ध स्वर्ण मृ्ण से जुड़ी वह जगह भी स्थित है जहां रावण ने सीता माता का अपहरण किया था।


राम मंदिर, अयोध्या (Ram Mandir Ayodhya)

अयोध्या स्थित राम मंदिर के चर्चे देश ही नहीं दुनिया में है। गर्मी की छुट्टियों में आप परिवार के साथ राम मंदिर भी जा सकते हैं। सरयू नदी के तट पर स्थित अयोध्या नगरी श्रीराम की जन्मभूमि है। वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा जनवरी 2024 में हुई थी। दिन पर दिन ये मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। 

ये भी पढ़ें- Goa Village Holi: यहां हाेती है आग की होली, अंगारों के नीचे दौड़ते हैं Newly married couples, ये हैं मान्यताएं