ट्रेवल डेस्क। केरल प्रकृति की गोद में बसा हुआ राज्य है। यहां की सुंदरता निहारते किसी का दिल नहीं भरता है। यही वजह है कि हर साल लाखों पर्यटक केरल जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी नेचर लवर हैं और केरल ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यहां की 5 फेमस जगहों के बारे में बताएंगे जिसे आप भूलकर भी मिस मत करिएगा। केरल में खाने-पीने की भी कोई परेशानी है। वेज से लेकर नॉनवेज तक यहां आराम से मिल जाता है। तो चलिए जानते हैं केरल की उन 5 खूबसूरत जगहों के बारे में।

 

1) पद्मनाभस्वामी मंदिर (Padmanabhaswamy Temple)

केरल जा रहे हैं तो पद्मनाभस्वामी मंदिर जाना ना भूले। तिरुवनंतंपुरम स्थित ये मंदिर अपने रहस्यों को लेकर दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह मंदि भगवान विष्णु को समपर्ति है। आप मंदिर वास्तुशिल्प चमत्कार और आध्यात्मिक विरासत देख सकते हैं। वहीं ये तिरुवनंतंपुरम के फेमस पर्यटनस्थलों में से एक है। मंदिर में दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है हालांकि यहां पुरुषों और महिलाओं के लिए ड्रेस कोड है। 

 

 

2) कोवलम बीच (Kovalam Beach)

केरल जा रहे है और  कोवलम बीच (Kovalam Beach) बीच नहीं गए तो ट्रिप अधूरी रह जाएगी। कोवलम बीच तिरुवनंतंपुरम का फेमस बीच है। इस बीच तो रात में निहारने का मजा अलग है। यहां पर ताड़ के पेड़ों के बीच बोन फायर और कैफे का मजा उठा सकता है। तिरुवनंतंपुरम एयरपोर्ट से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस बीच के लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

 

 

3) मुन्नार (Munnar) 

केरल की ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो टॉप व्यू का मजा उठाने के लिए मुन्नार जाना ना भूलें। मुन्नार एक हिल स्टेशन जो चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां पर ट्रेकिंग,कैंप और अन्य एक्टिविटी का मजा उठा सकते हैं। अगर आप रोमांच पसंद करते हैं तो हाइकिंग कर सकते हैं यहां के पीक प्वाइंट से मुन्नार का स्वर्ग जैसा नजारा दिखता है। 

4) पालरुवी वॉटरफॉल (Palaruvi Waterfall) 

केरल के कोल्लम में स्थित पालरुवी वॉटरफॉल को दूध की धारा भी कहा जाता है। 300 फीट की ऊंचाई से गिरता झरना पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाता है। ये कई-बड़ी चट्टानों से होकर गिरता है। अगर आप स्विमिंग जानते हैं तो यहां पर तैराकी कर सकते हैं। लेकिन वॉटरफॉल तक पहुंचने के लिए आपको शुल्क देना होगा। 5-13 साल के बच्चों के लिए 10 रुपए और इससे ऊपर की उम्र की बच्चों के लिए 25 रुपए प्रवेश शुल्क लिया जाता है। यहा तिरुवनंतंपुरम से 64 किलोमीटर दूर स्थित है। 

 

5) पूकोड झील (Pookode Lake)

केरल जा रहे हैं तो वायनाड जाना ना भूलें। वायनाड में वाटरफॉल्स और झीले प्राकृतिक सुंदरता की अलग छठा बिखेरती हैं। यहां  के पूकोड झील पर्यटकों के बीच फेमस है। ये मीठे पानी की झील जो भारत के नक्शे की तरह दिखते हैं। ये चारों ओर से घाटियों से घिरी हुई है। जंगलों के बीच स्थित ये झील सैलानियों के दिल जीत लेती है। ये समुद्र तल से 777 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। 

केरल घूमने का सही समय

केरल घूमने के लिए मानसून यानी जून से अक्टूबर का समय अच्छा माना जाता है लेकिन इस दौरान केरल में भारी बारिश होती है जो ट्रिप में खलल डाल सकती है। ऐसे में आप फरवरी से मार्च के बीच केरल घूम सकते हैं। इस वक्त ना ज्यादा गर्मी होती ना ज्यादा सर्दी। 

ये भी पढ़ें- कम पैसों में मिलेगा फुल मजा! हनीमून के लिए बेस्ट हैं लो बजट वाले ये प्लेस