हाल ही में पॉप सिंगर रिहाना के ब्यूटी प्रोडक्ट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म NYKAA में अवेलेबल हो गए हैं। इंटरनेशनल ब्रांड के साथ ही इंडियन सेलिब्रिटीज के ब्यूटी प्रोडक्ट की मार्केट में अवेलेबल हैं। 

Celebrities Beauty products:  भारत में पहली बार अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने परफॉर्म कर धूम मचा दी थी। रिहाना के आने के साथ ही अब इंडिया में उनका ब्यूटी ब्रांड फेंटी ब्यूटी भी आ चुका है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Nykaa में रिहाना के ब्यूटी प्रोडक्ट अवेलेबल है। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी फेमस सेलिब्रिटी के ब्यूटी प्रोडक्ट मार्केट में इन हुए हो। भारत में भी ऐसी सेलिब्रिटी हैं जिनके ब्यूटी प्रोडक्ट ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं। आइए जानते हैं सेलिब्रिटीज के ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में। 

View post on Instagram
 

 

कैटरीना कैफ का Kay Beauty

कैटरीना कैफ की ब्यूटी के इंडियन फैंस दीवाने हैं। ग्लैमरस और सिंपलिसिटी का तड़का लगाते हुए कैटरीना कैफ ने Kay Beauty ब्रांड को इंट्रोड्यूज किया है। नैचुरल ब्यूटी को इंनहेंस करने के लिए Kay Beauty यूज किए जा सकते हैं। 

View post on Instagram
 

 

स्किन केयर के लिए दीपिका पादुकोण का ब्रांड 82ºE 

स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए sunscreen, serums और moisturisers बहुत जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए दीपिका पादुकोण ने ब्रांड
 82ºE से लोगों को इंट्रोड्यूज कराया। 

View post on Instagram
 

नेल्स ब्यूटी बढ़ाने के लिए ट्राय करें सोनाक्षी सिन्हा का Soezi ब्रांड

Amazon Beauty में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के नेल आर्ट ब्रांड Soezi को ट्राय किया जा सकता है। आपको नेल्स में वैराइटी प्रेस मिल जाएंगे। 

View post on Instagram
 

 

मसाबा गुप्ता का Love Child

डिजाइनर और एक्टर मसाबा गुप्ता को कौन नहीं जानता है। मसाबा गुप्ता के ब्यूटी ब्रांड love child में लिपिस्टिक के डिफरेंट शेड्स के साथ ही नेल कलर, फेस मिस्ट, इल्यूमिनेटिंग क्रीम के साथ ही और भी ऑप्शन मिल जाएंगे। 

View post on Instagram
 

प्रियंका चोपड़ा के ब्रांड के हेयर प्रोडक्ट 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का ब्रांड  anomaly hair care हेयर प्रोडक्ट बनाता है। बालों की केयर के लिए आप इस ब्रांड के प्रोडक्ट ट्राई कर सकती हैं। 

View post on Instagram