TV Actress Anushka Sen Summer Outfits: टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। अगर आप गर्मियों में अनुष्का जैसी खिली-खिली दिखना चाहती हैं तो उनके गर्मियों के कलेक्शन से आइडिया से सकती हैं। 

Anushka Sen Summer Outfits idea: टीवी शो बालवीर, झांसी की रानी, देवों के देव महादेव से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का सेन बेहद पॉपुलर हैं। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं अनुष्का का फैशन सेंस भी कमाल का है। वेस्टर्न से लेकर एथनिक तक, अनुष्का का अल्टीमेट डीवा लुक देखने को जरूर मिलता है। जानते हैं अनुष्का सेन के गर्मियों के आउटफिट्स के बारे में, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। 

1. चिकनकारी कुर्ता सेट

अनुष्का सेन पिंक कॉटन कुर्ती में किसी मुस्कुराती हुई बेहद खूबसूरत लग रही हैं। थ्रेड एम्ब्रॉयडरी शॉर्ट कुर्ती में लीफ डिजाइन नज़र आ रहे हैं। कुर्ती के साथ अनुष्का ने डेनिम जींस कैरी की है। कानों में ऑक्सीडाइज्ड चांद बालियां लुक में चार चांद लगा रही हैं। आप भी अनुष्का की तरह शॉर्ट वाइब्रेंट कलर की कढ़ाई वाली कुर्ती खरीद कर स्टाइलिश लग सकती हैं।

2.फ्लोरल प्रिंट शॉर्ट फ्रिल ड्रेस

View post on Instagram

गर्मियों में खुद को कूल रखने के लिए ड्रेस का सही सलेक्शन करना बहुत जरूरी है।अनुष्का सेन ने गर्मियों में लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए फ्लोरल प्रिंट व्हाइट ब्लू शॉर्ट ड्रेस कैरी की है। साथ में मैचिंग व्हाइट सैंडिल और क्लच अनुष्का को किसी फैशनेबल डीवा जैसा लुक दे रहा है। आप भी मल्टीलेयर फ्रिल ड्रेस पहन गर्मी में कूल फील कर सकती हैं। 

3. क्रॉप टॉप के संग मिनी स्कर्ट

View post on Instagram

क्रॉप टॉप गर्मियों में हॉट लुक देती हैं। अनुष्का सेन ने क्राॉप टॉप संग मिनी स्कर्ट कैरी की है। अनुष्का सेन की ड्रेस में स्लिंग मिनी पर्स लाइमलाइट चुरा रहा है। अगर आप मिनी स्कर्ट नहीं पहनती हैं तो पेंसिल स्टाइल नी लेंथ स्कर्ट भी कैरी कर सकती हैं। आपको ऐसी स्कर्ट 1000 रुपये के अंदर ऑनलाइन मिल जाएगी। क्रॉप टॉप भी आसानी से 500 रुपये में आप खरीद सकती हैं। यानी कुल 1500 रुपये में आप अनुष्का की तरह एडोरेबल चार्म कायम रख सकती हैं। 

ये भी पढ़ें: पति हैं लंबे तो पहनें Karisma Kapoor से 8 Long Suit, नहीं लग छोटी

Cannes के नए लुक में Nancy Tyagi,UP गर्ल दे रही फैशन डिजाइनर्स को मात