Ankur Warikoo weight loss journey: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और  एंटरप्रेन्योर अंकुर वारिकू का गजब वेट लॉस फॉर्मेशन उनके फैंस देख चुके हैं। अंकुर वारिकू ने फैंस के साथ वेट लॉस जर्नी डाइट शेयर की है। अंकुर का मानना है कि मनपसंद खाकर भी वेट लॉस किया जा सकता है। 

Weight Loss Journey: जैसे कि कहा जाता है कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती ठीक उसी तरह से वेट लॉस के लिए भी एज का कोई बंधन नहीं है। 43 साल के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अंकुर वारिकू का बॉडी ट्रांसफॉरमेशन (Ankur Warikoo body transformation) देखकर कोई भी इंस्पिरेशन ले सकता है। अंकुर का मानना है कि उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके बॉडी ट्रांसफॉरमेशन किया। जानते हैं अंकुर वारिकू की वेट लॉस डाइट (Ankur Warikoo weight loss diet) क्या थी।  

View post on Instagram
 

अंकुर वारिकू की सुबह की डाइट

अंकुर वारिकू की दिन की शुरुआत एक शेड्यूल ब्रेकफास्ट के साथ होती है। अंकुर कहते हैं कि अगर आप अपनी डाइट में सप्लीमेंट जोड़ रहे हैं तो आपको डॉक्टर या फिर मेडिकल प्रोफेशनल से जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

 सुबह 9:30 बजे

1 स्कूप व्हे प्रोटीन , क्रिएटिन, 1 अखरोट, 4 बादाम , 4 काजू , 5-6 किशमिश , सप्लीमेंट

सुबह 11 बजे की डाइट

अंकुर वारिकू सुबह एक साथ ब्रेकफास्ट करने से बचते हैं। उन्हें दो घंटे के अंदर थोड़ा खाना पसंद है। सुबह 11 बजे उनके ब्रेकफास्ट टाइम में प्रोटीन युक्त फूड्स शामिल होते हैं। 

  • 200 ग्राम कच्चा पनीर, 
  • टोफू या  Tempeh
  • 3 अंडे की सफेदी

शाम 4 बजे लंच

अंकुर वारिकू शाम 4 बजे खाने में 2 रोटी (गेहूं/ज्वार/सोयाबीन) के साथ सब्जी, दाल  और कम वसा वाला दही खाते हैं। उनकी डाइट में चावल शामिल नहीं होते हैं। 

वेट लॉस के लिए सप्लीमेंट्स 

अंकुर वारिकू ने वेट लॉस के साथ ही अपनी डाइट में प्रोटीन सप्लिमेंट्स भी शामिल किए। ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, विटामिन बी12, विटामिन डी, क्रिएटिन और वे प्रोटीन मुख्य सप्लिमेंट्स हैं। 

फैट कम करने के लिए कैलोरी में कमी

अंकुर ने वेट लॉस के लिए प्रतिदिन की कैलोरी में कमी की। वो रोजाना 1600-1800 कैलोरी/प्रतिदिन लेते थे। 1 सप्ताह में 7000-7500 कैलोरी लेने से फैट में धीमे-धीमे कमी आने लगी। अंकुर वारिकू की डाइट में मैक्रोन्यूट्रिएंट कम्पोजीशन निम्न प्रकार था।

  • प्रोटीन: 40-45%
  • कार्ब्स: 40%
  • वसा: 15-20%

अंकुर वारिकू ने शाम के समय खाना छोड़कर 1 साल में 10 किलो वजन कम कर लिया। साथ ही अंकुर ने चीट मील में छोले-भटूरे और स्वीट्स भी खाईं। यानी कोई भी इंसान कुछ बातों का ध्यान रख किसी भी उम्र में वजन कम कर सकता है। 

लाइफ़स्टाइल की अन्य खबरे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें