Abu Dhabi Al Nahyan World richest family: दुनिया या धरती की सबसे अमीर फैमिली के बारे में शायद आपने नहीं सुना होगा। अक्सर लोग एलन मस्क का नाम लेते हैं लेकिन सबसे अमीर तो कोई और ही है। जी हां!  GQ की रिपोर्ट की मानें तो अबु धाबी की रॉयल अल नयन फैमिली दुनिया में बेहद रईस फैमिली (World richest family) में एक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस परिवार के लोग 4 हजार करोड़ के महल में रहते हैं। पेंटागन शेप के घर को देख किसी सोने के महल जैसी फीलिंग आती है। आइए जानते हैं आखिर अल नयन फैमिली कितनी अमीर है। 

 

सबसे अमीर परिवार के लोगों की संख्या सुन चौंक जाएंगे आप

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान यानी MBZ का नाम तो आपने सुना ही होगा। शेख मोहम्मद के साथ ही परिवार में उनके 18 भाई और 11 बहनें हैं। अमीराती के शाही के नौ बच्चे और 18 पोते-पोतियां भी हैं। अब आप खुद ही अनुमान लगा लीजिए कि परिवार कितना बड़ा है। 

जानिए क्यों है नाहयान का परिवार सबसे अमीर
सबसे अमीर परिवार के पास दुनिया का 6 प्रतिशत तेल भंडार, मैनचेस्टर में फुटबॉल क्लब के साथ ही फेमस कंपनी की हिस्सेदारी भी है। इनमें एलन मस्क और रिहाना की कंपनी भी जुड़ी हुई है। साथ ही छोटे भाई के पास 10 या 20 नहीं बल्कि 700 महंगी कारों का कलेक्शन भी है। इन कारों में एसयूवी के साथ पांच Bugatti Veyrons, Lamborghini Reventon, Mercedes-Benz CLK GTR आदि शामिल है। 

शाही परिवार के पास है खूबसूरत गुंबद वाला राष्ट्रपति महल 

50 सदस्यों का परिवार 94 एकड़ में फैले गुंबद वाले घर में रहता है। दुनिया का सबसे अमीर परिवार 4078 करोड़ के राष्ट्रपति महल में रहता है। ऐसा बताया जाता है कि गुंबद वाले इस महल में सोने का पानी चढ़ा हुआ है। अमीर परिवार के पास 8 प्राइवेट जेट भी हैं। साथ ही एक बड़ा याच भी है इसमें पार्टी भी की जा सकती है। 

लाइफ़स्टाइल की अन्य खबरे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें