मध्य प्रदेश की बसपा नेता ने फिर दिया विवादित बयान

मध्य प्रदेश की बसपा विधायक रामाबाई ने फिर से कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश के मंत्रियों के बाप हैं हमने ही कमलनाथ की सरकार बनाई है।

Team MyNation | Updated : Jan 27 2019, 01:35 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp

मध्य प्रदेश की बसपा विधायक रामाबाई ने फिर से कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश के मंत्रियों के बाप हैं हमने ही कमलनाथ की सरकार बनाई है।

रामाबाई दमोह जिले की पथरिया सीट से विधायक हैं। वह महीने भर से कमलनाथ सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए जुगाड़ लगा रही हैं। 
वह दमोह में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थीं। इस दौरान रामाबाई ने कहा कि ‘मुझे विधायक बनना था बन गई अब सीएम को मंत्री बनाना हो तो बनाएं। मैं मंत्रियों की बाप हूँ मैंने ही कमलनाथ की सरकार बनाई है’।
रामाबाई पहले भी बीएसपी के समर्थन से चल रही कमलनाथ सरकार को मुश्किल में डालने वाले बयान दे चुकी हैं। उन्होंने पहले कहा था कि हमें मंत्री बनाओ नहीं तो हाल कर्नाटक जैसे होंगे। 
उम्मीद की जा रही थी कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के विदेश दौरे से लौटने के बाद इस मामले में कुछ होगा।  लेकिन कुछ नहीं होते देखकर रामाबाई ने फिर से कलमनाथ सरकार को निशाने पर लिया है। 
 

Related Video