OCA Presidents: रणधीर सिंह ने एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) के अध्यक्ष के रूप में इतिहास रच दिया। वह इस प्रतिष्ठित पोस्ट पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नई दिल्ली में आयोजित OCA की 44वीं आम सभा के दौरान उनका सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। 77 वर्षीय रणधीर सिंह का कार्यकाल 2024 से 2028 तक होगा, जिसमें वे एशिया के 45 देशों के खेल संगठनों का नेतृत्व करेंगे।

पहले से OCA के कार्यवाहक अध्यक्ष थे रणधीर सिंह
रणधीर सिंह पहले से ही OCA के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने 2021 से जिम्मेदारी निभाई थी। उनका चुनाव खेल प्रशासन से जुड़े अहम नैतिकता उल्लंघन के मामले के बाद कुवैत के शेख अहमद अल-फहद अल-सबा की जगह पर हुआ है, जिन्हें 15 साल के लिए बैन किया गया था।

5 बार के ओलंपिक निशानेबाज रहे हैं नए OCA अध्यक्ष
रणधीर सिंह के खेल और प्रशासनिक सफर की बात करें तो वह खुद 5 बार के ओलंपिक निशानेबाज रहे हैं। इसके अलावा वह भारतीय और एशियाई खेल बॉडीज में कई महत्वपूर्ण पोस्ट पर रहे हैं।

खिलाड़ियों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं रणधीर सिंह
वे पंजाब के पटियाला से हैं और खिलाड़ियों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके चाचा महाराजा यादवेंद्र सिंह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं और IOC के मेंबर भी रह चुक हैं। जबकि उनके पिता भलिंद्र सिंह भी फर्स्ट कैटेगरी क्रिकेटर रहे हैं और 1947 से 1992 के बीच IOC के सदस्य थे।

IOC के मेंबर भी रह चुके हैं रणधीर सिंह
रणधीर सिंह 2001 से 2014 तक IOC के मेंबर रहे और इसके बाद उन्हें IOC का मानद सदस्य बनाया गया। उनका यह नया कार्यकाल एशियाई खेलों में नए अध्याय का संकेत देता है, जहां उनका अनुभव और नेतृत्व आने वाले समय में एशियाई खेलों की दिशा तय करेगा।

45 देशों के खेला संगठनों का करेंगे नेतृत्व
भारत के खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और एशिया के सभी 45 देशों के खेल प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उन्हें OCA अध्यक्ष पद पर औपचारिक रूप से नामित किया गया, जो उनके खेल प्रशासनिक करियर की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


 
ये भी पढ़ें...
विश्व के टॉप 6 देशाें में शामिल हुआ भारत, जाने क्या है वजह और पोजिशन?