Visa-Free Entry: देश और दुनिया में जमती भारत की धाक का एक और पेज लिखा गया है। फारेन कंट्री इंडोनेशिया ने भारतीयों को लेकर एक विशेष घोषणा की है, जिससे यहां के लोगों का खुश होना लाजिमी है। जी हां इंडोनेशिया घूमने की प्लानिंग कर रहे लोगों के सपनों को नई उड़ान मिलने वाली है। क्योकि इंडोनेशियाई गर्वनमेंट ने पर्यटन को बढ़ावा देने और अपनी इकोनॉमी को रिवाइव्ड करने के लिए भारत के साथ-साथ 19 अन्य देशों के यात्रियों को फ्री वीजा इंट्री (Visa-Free Entry) देने वाली स्कीम की घोषणा की है। इंडोनेशिया घूमना भारतीयों के लिए काफी किफायती साबित होने वाला है, क्योंकि यहां महीने भर का खर्चा करीब 2557 रुपए मात्र है। 

इंडोनेशिया ने क्यो की ऐसी स्कीम की शुरूआत?
इंडोनेशिया के पर्यटन मंत्री सैंडियागा ऊनो द्वारा शुरू की गई इस रोमांचक पहल का उद्देश्य अक्टूबर 2024 में गर्वनमेंट बदलने से पहले फ्री वीजा प्रोग्राम को अंतिम रूप देना है। भारत और अन्य प्रमुख पर्यटन मार्केट के यात्रियों के लिए वीजा संबंधी परेशानियों को खत्म करके इंडोनेशिया को फारेन कंट्री के पर्यटकों के आने में तेजी आने की उम्मीद है। जिससे घरेलू खर्च को बढ़ावा मिलने, फॉरेन इन्वेस्ट को आकर्षित करने और डिजिटल इकोनॉमी के विकास में तेज़ी आने की उम्मीद है।

क्वालिटी टूरिज्म पर फोकस करने की तैयारी
महामारी से पहले, इंडोनेशिया में औसत पर्यटक लगभग 900 डॉलर खर्च करता था। हालाँकि, हाल के रुझानों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिसमें प्रत्येक आगंतुक औसतन 1,600 डॉलर खर्च करता है। मंत्री ऊनो का मानना ​​है कि यह कार्यक्रम "गुणवत्तापूर्ण पर्यटकों" को आकर्षित करेगा - ऐसे यात्री जो लंबे समय तक रुकते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था में अधिक योगदान देते हैं।

इंडोनेशिया में फ्री वीज इंट्री पाने वाले देशों की लिस्ट 
ऑस्ट्रेलिया, चीन (PRC), भारत, दक्षिण कोरिया, USA, UK, फ़्रांस, जर्मनी, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, नीदरलैंड, जापान, रूस, ताइवान, न्यूज़ीलैंड, इटली, स्पेन, दो अनस्पेसीफाईड मिडिल ईस्टर्न कंट्रीज शामिल हैं। 

इंडोनेशिया में यात्रियों के लिए क्या है पर्यटक वीज़ा ऑप्शन?
भारतीय और अन्य इंटरनेशनल यात्री अपने यात्रा पीरियड और एक्टिविटीज के अनुरूप कई पर्यटक वीज़ा ऑप्शनों में से चुन सकते हैं। जिन लोगों को वर्तमान में पर्यटक वीज़ा की आवश्यकता है, उनके लिए यहां उपलब्ध ऑप्शन का डिटेल नीचे दिया गया है।

टाइप B1 - 30 दिन

  1. स्टे टाइम : 30 दिन तक (एक्स्ट्रा 30 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है)।
  2. कास्ट: Rp 500,000 (2,557 रुपये)।
  3. एक्टिविटीज: पर्यटन,  फैमिली दौरे, बैठकें, सम्मेलन, प्रदर्शनियां, नौकायन।
  4. रिक्वायरमेंट: मिनिमम 6 महीने के लिए वैलिड पासपोर्ट, आउटबाउंड टिकट।

टाइप D1 (1 वर्ष)

  1. रहना(Stay): प्रति प्रविष्टि 60 दिन तक।
  2. कास्ट: IDR 3,000,000 (15,344 रुपये)।
  3. एक्टिविटीज: बैठकें, सम्मेलन, पर्यटन, पारिवारिक दौरे।
  4. रिक्वायरमेंट: कम से कम 6 महीने के लिए वैलिड पासपोर्ट,रहने के खर्च का सबूत, हाल ही की फोटाेग्राफ्स, सपोर्टिंग डाक्यूमेंट।

टाइप D1 (2 वर्ष)

  1. रहना(Stay): प्रति प्रविष्टि 60 दिन तक।
  2. कास्ट: IDR 6,000,000 (30,689 रुपये)।
  3. एक्टिविटीज: टाइप D1 (1 वर्ष) के समान।
  4. रिक्वायरमेंट: टाइप D1 (1 वर्ष) के समान।

टाइप D1 (5 वर्ष)

  1. रहना(Stay): पर इंर्टी 60 दिन तक।
  2. कास्ट: IDR 15,000,000 (76,723 रुपये)।
  3. एक्टिविटीज: टाइप D1 (1 वर्ष) के समान।
  4. रिक्वायरमेंट: टाइप D1 (1 वर्ष) के समान।

 


ये भी पढ़ें...
दुश्मनों के दांत खट्टे कर देगा भारत का ये नया हथियार, दहल जाएंगे चीन-पाक