भारत के बारे में इन 10 बातों को जानकर आपको भी अपने देश पर प्राउड होगा। देश के लिए एक कथन मशहूर है कि यहां हर 100 किलोमीटर पर भाषा और कल्चर बदल जाता है। विविधता से भरे इस देश को गुलामी से पहले सोने की चिड़िया भी कहा जाता था। आइए भारत के बारे में जानते हैं 10 खास बातें। 

ये हैं भारत के बारे में 10 खास बातें

1. तैरता है डलझील का डाकघर

पोस्ट आफिस के मामले में भारत बहुत समृद्ध देश है। हालांकि मोबाइल कंपनियों के आने के बाद अब शायद ही लोगों को पत्रों की आवश्यकता पड़ती हो। पर आपको बता दें कि देश में 1,55,110 डाकघर हैं। श्रीनगर में एक ऐसा डाकघर है, जो पानी पर तैरता है। उसे डलझील का डाकखाना कहते हैं। साल 2011 में इसकी शुरूआत हुई थी।
  
2. अंतरिक्ष से कुंभ मेला

क्या आप जानते हैं कि संगम तट पर लगने वाला कुंभ मेला अंतरिक्ष से भी दिखाई पड़ता है। यह बात आपको हैरान कर सकती है। पर साल 2011 के कुंभ मेले में इतनी भीड़ थी कि यह मेला अंतरिक्ष से भी देखा गया।

3. भारत में ऐसी जगह, जहां होती है सबसे अधिक बारिश   

भारत के मेघालय में ऐसी जगह है, जहां इतनी बारिश होती है कि उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यह बारिश खासी पहाड़ियों पर स्थित मौसिनराम नाम के जगह पर होती है। हालांकि पहले सबसे अधिक बारिश के लिए चेरापूंजी जाना जाता था। 

4. इस पुल में पृथ्वी के व्यास बराबर स्टील 

बांद्रा-वर्ली समुद्री पुल का वजन 50 हजार अफ्रीकी हाथियों के बराबर है। इस मानव कला की बेहतरीन इबारत को बनाने में 2,57,00,000 मानवीय घंटे लगे।

5. भारत में है दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड 
  
हिमाचल प्रदेश के चायल में दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड बना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह 2,444 मीटर के ऐल्टिट्यूड पर स्थित है। जहां मिलिट्री स्कूल भी है।

6. संस्कृत के चंपू शब्द से निकला शैम्पू

आप यह सुनकर बहुत सरप्राइज होंगे कि शैम्पू का आविष्कार भारत में ही हुआ। आपने भी घरों में सुना होगा कि पहले के लोग बाल धुलने के लिए मुलतानी मिट्टी का यूज करते थे। संस्कृत भाषा के चंपू शब्द से शैम्पू शब्द निकला है। चंपू का मतलब मसाज होता है। 
  
7. चंद्रमा की सतह पर पहली बार पानी खोजने वाला देश
 
भारत वह देश है, जिसने चंद्रमा की सतह पर पहली बार पानी की खोज की। सितम्बर 2009 में भारत के चंद्रयान नाम के सैटेलाइट ने यह काम किया था।
  
8. एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित है ​इस देश का साइंस डे

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा एपीजे अब्दुल कलाम सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोकप्रिय थे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्विटजरलैंड में साइंस डे कलाम साहब को समर्पित है। वहां साइंस डे 26 मई को मनाया जाता है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम पहली बार 26 मई 2005 को स्विटजरलैंड गए थे। 

9. ये राष्ट्रपति लेते थे हॉफ सैलरी

भातर के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद अपनी सैलरी का सिर्फ 50 फीसदी हिस्सा ही लेते थे। यानी हाफ सैलरी से ही गुजारा करते थे। जमीन से जुड़े ऐसे नेता को देश ही नहीं दुनिया याद करती है। दुनिया भर के लोग उनकी सादगी के कायल हैं। 

10. साइकिल पर पहला रॉकेट

भारत के पहले रॉकेट को लॉन्च करने के लिए जब लॉन्चिंग स्टेशन पर ले जाया जा रहा था तो उस समय का नजारा अद्भुत था। वह रॉकेट इतना हल्का था कि उसे साइकिल पर रखकर लॉन्च करने के लिए ले जाया गया था। आज भी दुनिया भारत के उस ऐतिहासिक पल को याद करती है। 

ये भी पढें-पुणे ऑटो ड्राइवर इको फ्रेंडली इनिशिएटिव: चलाते हैं 'गार्डन रिक्शा', भीषण गर्मी में 'नेचुरल एसी' का म...