विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी 31 साल के जोकोविच ने डेल पोट्रो को 6-3, 7-6(7/4), 6-3 से सीधे सेटों में हराया। इस जीत के साथ ही जोकोविच ने 14वे ग्रैंड स्लैम पर कब्जा जमाया और अमेरिका के पूर्व टेनिस खिलाड़ी पीट सैम्प्रास की बराबरी कर ली। 

 

इस जीत के बाद जोकोविच ने सैम्प्रास को अपना आदर्श बताया।

अमेरिकी ओपन जीतने के बाद नोवाक जोकोविच डेल पोट्रो से गले मिले। पोट्रो ने भी जोकोविच को जीत पर बधाई दी।

 


नोवाक जोकोविच ने इस विम्बलडन भी जीता था। 14 ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद अब जोकोविच से आगे रोजर फेडरर और राफेल नडाल ही हैं।


सबसे ज्यादा सिंगल्स ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी


1. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)- 20


2. राफेल नडाल (स्पेन)- 17


3. नोवाक जोकोविच (सर्बिया)- 14


3. पीट सैम्प्रास (अमेरिका)- 14