Sonipat  

(Search results - 33)
  • Woman hanging in dirty pondWoman hanging in dirty pond

    ViralAug 7, 2018, 4:50 PM IST

    गंदे तालाब में फंसी महिला, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

    हरियाणा के सोनीपत के नेशनल हाईवे 1 पर रसोई गांव के पास एक महिला गंदे पानी के तालाब में मिली है। जिसे ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से बहार निकाल लिया है। वही महिला के पानी से निकालने का विडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल हुआ है। फिलहाल महिला को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

  • Flood in Yamuna in sonipatFlood in Yamuna in sonipat

    NationJul 30, 2018, 6:02 PM IST

    यमुना का विकराल रूप, सोनीपत में खाली कराए गांव

    हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए लाखो क्यूसिक पानी से यमुना उफान पर है हरियाणा में यमुनानगर, करनाल, पानीपत ओर सोनीपत होते हुए आज लाखो क्यूसिक पानी दिल्ली में इंटर कर गया। यमुना में इस समय 5 लाख क्यूसिक पानी है जिसकी मात्रा में इजाफा हो रहा है। सोनीपत के डीसी विनय यादव ने बताया कि यमुना के पानी मे लगातार बढ़ोतरी हो रही है। क्योंकि सोनीपत से  ही यमुना दिल्ली में दाखिल होती है इसलिए दिल्ली सरकार को इसके बारे अलर्ट कर दिया गया है और पानी से हो रहे कटाव को रोकने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है। यमुना के साथ लगते गांवों को खाली करवाया गया है।

  • The old aged showed dead in papersThe old aged showed dead in papers

    NationJul 16, 2018, 7:46 PM IST

    खुद को ‘ज़िंदा’ साबित करने के लिए भटक रहा है बुजुर्ग, अधिकारियों ने कागजों में मरा दिखाया

    हरियाणा के सोनीपत के समाज कल्याण विभाग ने ऐसी करतूत की है कि जो जाने वो ही हैरान हो जाए। समाज कल्याण विभाग ने एक ज़िंदा आदमी को मौत का सर्टिफिकेट दे दिया है। वही अब बुजुर्ग अपने आप को ज़िंदा साबित करने के लिए डीसी ऑफिस और समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगा रहा है। काई भी अधिकारी या कर्मचारी उनकी बात सुनने के लिए तैयार नही है। 
    समाज कल्याण विभाग के अनुसार गांव पांची जाटान निवासी दयाचन्द, आयु 61 साल, 11.01.2018 को उनकी मृत्यू हो चुकी है। जिसका रिकार्ड उनकी तरफ से दिया जा चुका है। अब दयाचन्द कभी डीसी, कभी समाज कल्याण विभाग और कभी मंत्री के निवास के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कोई भी इस बुजुर्ग की सुनेने के लिए तैयार नहीं है। 
    पूरे मामले में जब अधिकारियों से बात की गई तो अधिकारी सामने आने से बचते रहे। वही मंत्री कविता जैन ने कहा कि उन्हे पता चला है और जल्द से जल्द पुरे मामले में सज्ञान लिया जाएगा।