क्राईम ब्रांच
(Search results - 1)NewsJul 16, 2019, 1:57 PM IST
यूपी पुलिस ने मुजफ्फरनगर में दो ईनामी बदमाशों को किया ढेर
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेंकिंग अभियान चलाया हुआ था। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात सामने से आते दिखाई दिए जिसपर पुलिस ने जैसे ही बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसमें चेकिंग कर रहे दरोगा अजय पंवार घायल हो गए। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया तो बाइक फिसलने के कारण बदमाश बाइक छोड़कर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिसमें एक सिपाही विनीत कपासिया गोली लगने से घायल हो गया। फिर पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू की तो दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों व दोनो पुलिस कर्मियों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बदमाशों को मृत घोषित कर दिया।