बोगीबील
(Search results - 4)NewsDec 25, 2018, 5:14 PM IST
मोदी सरकार का क्रिसमस उपहार, सबसे लंबा रेल-सड़क पुल देश को समर्पित
असम समझौते का हिस्सा रहे बोगीबील पुल को 1997-98 में मंजूरी दी गई थी। यह पुल अरूणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के पास रक्षा गतिविधियों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
NewsDec 25, 2018, 10:19 AM IST
देखें उस पुल की तस्वीरें जिसका पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
बोगीबील रेल-रोड़ से असम और अरुणाचल के लोग एक-दूसरे के राज्य में कुछ ही घंटों में आवागमन कर सकेंगे। असम में ऊपरी ब्रह्मपुत्र नदी पर बना बोगीबील ब्रिज भारतीय सेना के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
बोगीबील में ब्रह्मपुत्र नदी की चौड़ाई 10.3 किलोमीटर है जब भारतीय इंजीनियरों ने इस तकनीक के जरिए 5 किलोमीटर तक सीमित कर दिया है।NewsDec 24, 2018, 3:27 PM IST
120 साल तक सेवा देगा देश का सबसे लंबा पुल
एशिया के दूसरा और देश का सबसा लंबा रेल-सड़क पुल बोगीबील की मियाद कम से कम 120 साल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इस पुल का उद्घाटन करेंगे। ब्रह्मपुत्र नदी पर बना 4.9 किलोमीटर लंबा पुल देश का पहला पूर्णरूप से जुड़ा पुल है। इस पुल के निर्माण में 5,900 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इससे असम से अरुणाचल प्रदेश के बीच की यात्रा दूरी घट कर चार घंटे रह जाएगी। इसके अलावा दिल्ली से डिब्रूगढ़ रेल यात्रा समय तीन घंटे घट कर 34 घंटे रह जाएगा। इससे पहले यह दूरी 37 घंटे में तय होती थी। बोगीबील रेल और रोड ब्रिज्र है। इस पर दो समानांतर रेल लाइनें हैं। इन पर ट्रेनें 100 किलोमीटर की रफ़्तार से दौड़ सकेंगी। ट्रेन के पुल के ऊपर सड़क पुल होगा। इसे बनाने में 77000 मीट्रिक टन लोहे का इस्तेमाल हुआ है।
NewsDec 24, 2018, 9:54 AM IST
पूर्वोत्तर की लाइफ लाइन तो भारतीय सेना को और ताकतवर बनाएगा बोगीबील ब्रिज, जानें कैसे
प्रधानमंत्री 25 दिसंबर को देश के सबसे बड़े रेल ब्रिज बोगीबील को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस ब्रिज के बन जाने से यहां पूर्वोत्तर के लोगों को फायदा मिलेगा, वहीं भारतीय सेना को भी ताकत मिलेगी। इस ब्रिज के शुरू होने से भारतीय सेना को अरूणाचल में अपना साजो समान को पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही पूर्वोत्तर में पर्यटन की भी संभावना भी तेजी से बढ़ेगी।