नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट ( CUET UG) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। रजिस्टर्ड छात्र आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर अपना हॉल टिकट बुक कर सकते हैं। 15, 16, 17 और 18 मई को होने वाले एग्जाम के लिए सिटी इन्फारमेशन स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी हैं। शेष पेपरों के लिए सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

CUET (UG) - 2024: कब से कब तक आयोजित की जाएगी परीक्षा?
CUET UG 2024 एग्जाम 15 मई से 24 मई तक होने वाली है। इस वर्ष का एग्जाम सबसे कम टाइम ड्यूरेशन की होगी, जो 7 दिनों में समाप्त हो जाएगी। NTA लगभग 13.48 लाख कैंडिडेटों  के लिए भारत के बाहर के 26 शहरों सहित 380 शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षण ( CBT) और पेन-एंड-पेपर दोनों प्रारूपों सहित हाइब्रिड मोड में सीयूईटी (यूजी) - 2024 एग्जाम का आयोजन करेगा। 

CUET UG 2024 एग्जाम एडमिट कार्ड: डाउनलोड कैसे करें?

  • NTA CUET UG के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • वेबसाइट के मुखपृष्ठ पर साइन इन विकल्प चुनें।
  • एप्लिकेशन आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड डालकर सबमिट करें।
  • CUET UG 2024 एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • छात्रों को एग्जाम सेंटर पर सरकारी आईडी के साथ अपना एडमिट कार्ड 2024 ले जाना अनिवार्य है।
  • उन्हें हॉल टिकटों पर लिखित निर्देशों और एग्जाम डे दिशानिर्देशों को पढ़ने की भी सलाह दी जाती है।

 

CUET (UG) - 2024 में होंगे कितने पेपर?
CUET (UG) 2024 में कुल 63 टेस्ट पेपर होंगे। अकाउंटेंसी, इकोनाॅमी, फिजिक्स, कंप्यूटर विज्ञान/सूचना विज्ञान अभ्यास, कैमेस्ट्री, मैथ/अनुप्रयुक्त मैथ जैसे कुछ सब्जेक्टों को छोड़कर, एग्जामिनशेन का टाइम ड्यूरेशन आम तौर पर 45 मिनट होगा। जनरल टेस्ट का एग्जाम  60 मिनट का होगा। 

CUET (UG) - 2024: 4 पॉलियों में आयोजित होगा  एग्जाम 

  • शिफ्ट 1ए (सुबह 10 बजे - 11 बजे),
  • शिफ्ट 1बी (दोपहर 12.15 - दोपहर 1 बजे)
  • शिफ्ट 2ए (दोपहर 3 बजे - 3.45 बजे)
  • शिफ्ट 2बी (शाम 5 बजे - शाम 6 बजे) तक। 

 

अन्य पेपरों में 3 शिफ्ट में होगा एग्जाम 

  • शिफ्ट 1 (सुबह 9 बजे से 11.15 बजे)
  • शिफ्ट 2 (दोपहर 1.15 - 2.45 बजे)
  • शिफ्ट 3 (शाम 4.45 - शाम 6.15 बजे) तक।

 

CUET (UG) - 2024 में कितने हैं महिला-पुरूष कैंडिडेट
इस साल CUET UG के लिए 7,17,000 पुरुष छात्रों और 6,30,000 महिलाओं ने अप्लाई किया है। प्रत्येक कैंडिडेट मैक्सिमम 6 सब्जेक्ट के लिए अप्लाई कर सकता है, जिसमें 261 विश्वविद्यालय एग्जाम में भाग लेंगे। 

CUET (UG) - 2024: कितनी भाषाओं के लिए होगा एग्जाम?
CUET (UG) - 2024 में 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में प्रवेश के लिए लिए एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।  

CUET (UG) - 2024 में सब्जेक्ट के अनुसार प्रश्न

  • 33 भाषाएं और 27 विषय हैं।
  • कैंडिडेट लागू विश्वविद्यालय/संगठन की इच्छानुसार कोई भी विषय/भाषा चुन सकता है।
  • प्रत्येक भाषा में 50 में से 40 प्रश्न हल करने होंगे।
  • जनरल टेस्ट में 60 प्रश्न होंगे, जिनमें 50 प्रश्न हल करना जरूरी होगा। 

 


ये भी पढ़ें...
सीबीएसई ने रिजल्ट के साथ जारी किया सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल- कौन कर सकता है अप्लाई? देखें पात्रता