लाल लहंगा नहीं हुआ है आउट, मीरा-प्रियंका चोपड़ा के साथ ये एक्ट्रेस....
bollywood Mar 13 2024
Author: Bhawana tripathi Image Credits:social media
Hindi
लाल जोड़े में खूबसूरत लगीं मीरा चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा ने कल जयपुर में रक्षित केजरीवाल के साथ सात फेरे लिए। शादी में पहने गए लाल जोड़े को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
Image credits: social media
Hindi
मीरा चोपड़ा ने तोड़ा ट्रेंड
काफी समय से एक्ट्रेस लाल लहंगे की बजाय पेस्टल कलर लहंगा चूज कर रही थीं। लगता है फिर से लाल लहंगा फैशन में इन हो गया हैं। आइए जानते हैं कि किन एक्ट्रेस ने शादी में लाल लहंगा पहना।
Image credits: social media
Hindi
वाइब्रेंट रेड कलर के लहंगे में रानी लगीं कैटरीना कैफ
राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाली कैटरीना कैफ ने अपने ब्राइडल लुक से मानों सब को चौंका दिया हो। वाइब्रेंट रेड कलर के जरदोजी वर्क वाला लहंगा उनपर खूब फब रहा था।
Image credits: social media
Hindi
सोनम कपूर का रेड हैवी एम्ब्रॉयडरी लहंगा
सोनम कपूर ने भी शादी में ट्रेडीशनल रेड लहंगा विद फ्लोरल बूटीज चूज किया था। लहंगे में एम्ब्रॉयडरी वर्क के साथ लोटस डिजाइन गॉर्जियस लुक दे रहे थे।
Image credits: social media
Hindi
लाल जोड़े में खूब सुंदर लगी बंगाली दुल्हन बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने साल 2016 में शादी की। उन्होंने शादी में सब्यसाची का लाल रंग का एम्ब्रॉयडरी लहंगा चूज किया। बिपाशा बंगाली दुल्हन बन बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Image credits: social media
Hindi
प्रियंका ने पहना कस्टम मेड सब्यसाची का रेड कलर लहंगा
मीरा की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा ने भी शादी में कस्टम मेड सब्यसाची का रेड कलर लहंगा चूज किया। साथ में ऑर्गेंजा दुपट्टा और हेरिटेज गोल्ड ज्वेलरी ने सबका ध्यान खींचा।
Image credits: social media
Hindi
मौनी रॉय ने चुना ट्रेडीशनल रेड कलर लहंगा
मौनी रॉय ने भी शादी में पेस्टल कलर की बजाय लाल रंग के लहंगे को चूज किया। उनके लहंगे में हैवी गोल्डल एम्ब्रॉयडरी और मैचिंग बूटी दुपट्टा बहुत खूबसूरत लगा।