राममय हुए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, बेटी संग राम मंदिर के किए दर्शन
entertainment Mar 20 2024
Author: Anshika Tiwari Image Credits:instagram- Instant Bollywood
Hindi
रामनगरी अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड-हॉलीवुड में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बुधवार को रामनगरी अयोध्या पहुंची। उनके साथ पति निक जोनस औस बेटी मालती भी रही।
Image credits: instagram- Instant Bollywood
Hindi
राममय हुए निक जोनस और प्रियंक चोपड़ा
राम मंदिर के दर्शन के दौरान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस रामभक्ति में डूब नजर आए। प्रियंका ने पीले कलर का सूट पहन रखा था तो दूसरी तरफ निक ने भगवा गमछा डाल रखा था।
Image credits: instagram- Instant Bollywood
Hindi
बेटी मालती को भी करवाएं रामलला के दर्शन
राम जी के दर्शन के लिए प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को भी अपने साथ ले गईं। इस दौरान पीच कलर की फ्रॉक और हेयरबैंड में वो काफी प्यार लग रही हैं।
Image credits: instagram- Instant Bollywood
Hindi
2024 में पहली बार भारत आईं प्रियंका चोपड़ा
2024 में प्रियंका चोपड़ा पहली बार भारत आई हैं। वह पिछले हफ्ते बेटी मालती के साथ मुंबई पहुंची थीं। जबकि उनके पति निक जोनस एक-दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए थे।
Image credits: instagram- Instant Bollywood
Hindi
ज्वेलरी ब्रांड बुल्गारिया का उद्घाटन
प्रियंका चोपड़ा जबसे इंडिया आई हैं तबसे उन्हें कई इवेंट में स्पॉट किया जा चुका है। सबसे पहले उन्होंने अपने ज्वेलरी ब्रांड बुल्गारिया का उद्घाटन किया था।
Image credits: Instagram
Hindi
अंबानी परिवार की होली पार्टी में पहुंची प्रियंका
वहीं प्रियंका का जूलरी स्टोर अंबानी के जियो वर्ल्ड प्लाजा में खुला है। जिसके बाद एंटीलिया में होली पार्टी रखी गई थी। जहां हाई स्लिट साड़ी में प्रियंका चोपड़ा का लुक वायरल हुई था।