Vijayadashami 2023;रावण वध ही नहीं इन वजहों से भी मनाया जाता है दशहरा
lifestyle Oct 24 2023
Author: Anshika Tiwari Image Credits:adobe stock
Hindi
देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा दशहरा
24 अक्टूबर को देशभर में दशहरा मनाया जा रहा है। आज के दिन श्री राम ने रावण का वध किया था लेकिन क्या आप जानते हैं दशहरा केवल रावण के वध नहीं बल्कि कई अन्य वजहों से मनाया जाता है?
Image credits: adobe stock
Hindi
दशहरा पर रावण की पूजा
रावण को बुराई का प्रतीक माना गया है लेकिन एमपी के मंदसौर महाराष्ट्र के गणचिरौली में रावण की पूजा की जाती है। मंदसौरके लोग रावण को दामाद तो गणचिरौली के लोग उसे पूर्वज मानते हैं।
Image credits: adobe stock
Hindi
दशहरा पर हुआ महिषासुर का वध
नवरात्रि के 9 दिन तक महिषासुर से युद्ध करने के बाद दसवे दिन यानी दशहरा के दिन महिषासुर का वध किया था। मैसूर में राक्षस के अंत पर धूमधाम से दशहरा मनाया जाता है।
Image credits: adobe stock
Hindi
पांडवों की जीत
दशहरे के दिन ही पांडव अज्ञातकाल के लिए शिम्मी के पेड़ पर अपने हथियार छुपा कर गए थे। कहा जाता है, इसी दिन अर्जुन ने अकेले कौरवों पर विजय प्राप्त की थी।
Image credits: adobe stock
Hindi
अशोक ने अपनाया बौद्ध धर्म
मान्यता है, दशहरा के दिन राजा अशोक ने बौद्ध धर्म अपना लिया था। जिसके बाद नागपुर की दीक्षाभूमि में दशहरा को अशोक दशमी के रूप में मनाया जाता है।
Image credits: adobe stock
Hindi
विद्यारंभम्
केरल में दशहरा बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है। यहां 3-5 सालों को बच्चों को विद्या यानी अक्षरों से परिचित कराने के लिए चावल के दानों पर भगवान का नाम लिखा जाता है।
Image credits: adobe stock
Hindi
मौसम परिवर्तन का गवाह है दशहरा
विज्ञान हमेशा से भारतीय परंपराओं का हिस्सा है। ऐसा कहा जाता है, दशहरे के बाद से सर्दियों की शुरुआत होती है और किसान फसलें लगाना शुरू करते हैं।