Hindi

गोवर्धन पूजा 2024 के लाभ: क्यों है खास ये पर्व?

Hindi

गोवर्धन पूजा खास क्यों?

गोवर्धन पूजा हिंदू धर्म में खास मानी जाती है। यह दिवाली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। श्रीकृष्ण द्वारा इंद्रदेव के घमंड को चूर करने की कहानी से जुड़ा है।

Image credits: adobe stock
Hindi

इस साल कब है गोवर्धन पूजा?

गोवर्धन पूजा 2024 में 2 नवंबर को शनिवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि है, जो 1 नवंबर शाम 6:16 बजे से 2 नवंबर रात 8:21 बजे तक रहेगी।
 

Image credits: adobe stock
Hindi

कैसे करें गोवर्धन पूजा?

इस दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत, गाय, और श्रीकृष्ण बाल रूप और ग्वाल-बालों की आकृतियाँ बनाई जाती हैं। उनकी पूजा की जाती है। 

Image credits: adobe stock
Hindi

अन्नकूट पूजा की खासियत

गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट पर्व भी मनाया जाता है। 56 भोग तैयार कर भगवान को अर्पित किया जाता है। अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिलता है, जिससे घर में अन्न की कमी नहीं रहती।
 

Image credits: adobe stock
Hindi

गौ पूजन का पुण्य लाभ

स्कंद पुराण के अनुसार, गौ पूजन करने और गौ दान से मृत्यु भय दूर होता है और सभी कार्य सफल होते हैं।

Image credits: adobe stock
Hindi

गोवर्धन पूजा से घर में आती है सुख-समृद्धि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोवर्धन पूजा से घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। सभी तरह के बिगड़े काम बनने लगते हैं। 

Image credits: adobe stock

छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस से भी मोटापा, जानिए कैसे बचें?

दिवाली पर पाएं दमकती त्वचा, बस अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स

धनतेरस 2024: नमक के ये उपाय लाएंगे आपके घर में खुशहाली

दीपावली 2024: 5 नहीं, 6 दिनों का होगा उत्सव, जानें क्यो?