लोहड़ी का त्योहार सर्दियों के अंत और नई रबी फसल की खुशी मनाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन कृषि समाज की मेहनत और एकता का उत्सव है।
Image credits: Getty
Hindi
2025 में लोहड़ी की सही तारीख
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, लोहड़ी 2025 को 13 जनवरी को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है।
Image credits: Getty
Hindi
लोहड़ी कैसे मनाई जाती है?
इस दिन लोग रात में आग जलाकर फसल अर्पित करते हैं। रेवड़ी, मूंगफली, खील और गुड़ से बनी चीजें अग्नि में चढ़ाई जाती हैं। यह फसल देवताओं तक पहुंचाने का प्रतीक है।
Image credits: adobe stock
Hindi
लोहड़ी का सांस्कृतिक महत्व
लोहड़ी मुख्यतः पंजाबी समुदाय का त्योहार है। इस दिन भंगड़ा, गिद्दा और पारंपरिक पंजाबी गीतों के साथ खुशियां मनाई जाती हैं।
Image credits: Getty
Hindi
लोहड़ी और मकर संक्रांति का संबंध
लोहड़ी मकर संक्रांति से एक दिन पहले आती है। मकर संक्रांति सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है, जो नई फसल और दिन का समय बढ़ने का संकेत है।
Image credits: adobe stock
Hindi
लोहड़ी की खासियत
लोहड़ी के दिन परिवार और दोस्तों के साथ आग के चारों ओर इकट्ठा होकर गीत गाने और मिठाइयां बांटने का रिवाज है। यह त्योहार ऊर्जा, एकता और सकारात्मकता का प्रतीक है।
Image credits: adobe stock
Hindi
लोहड़ी के धार्मिक पहलू
यह पर्व भगवान सूर्य और अग्नि को समर्पित है। पवित्र अग्नि में फसल का अंश चढ़ाने से सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की जाती है।
Image credits: adobe stock
Hindi
लोहड़ी: सर्दियों की विदाई का त्योहार
लोहड़ी सर्दियों के जाने और बसंत ऋतु के आने का प्रतीक है। यह रात साल की सबसे ठंडी मानी जाती है।