Nita Ambani के 7 सुपर एक्सपेंसिव लहंगे, जिन्हें पहनना हर औरत का सपना!
lifestyle Oct 16 2023
Author: Shivangi Chauhan Image Credits:PTI
Hindi
महरून लहरिया लहंगा
ईशा अंबानी इस महरून और व्हाइट लहंगे में बहुत सुंदर लग रही हैं। इस लहंगे को सब्यसांची ने डिजाइन किया था जिसके साथ लहरिया दुपट्टे को ट्यून किया गया।
Image credits: PTI
Hindi
एंब्रायडरी आइवरी वर्क लहंगा
अपने बेटे की शादी में नीता अंबानी ने ये एंब्रायडरी आइवरी वर्क लहंगा चुना था। ये लहंगा भी संदीप खोसला और अबू जानी ने मिलकर डिजायन किया था। इसपर गोल्डन कलर की जरी से कढ़ाई की गई है।
Image credits: PTI
Hindi
पर्पल गोल्ड वर्क लहंगा
नीता अंबानी ने बेटी की संगीत सेरेमनी में एक व्हाइट एंड पर्पल कॉम्बिनेश के साथ गोल्डन कढ़ाई का लहंगा पहना था। इस लहंगे को बड़ी खूबसूरती से मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।
Image credits: PTI
Hindi
वेलवेट लंहगा
नीता अंबानी का Indigo कलर में ये वेलवेट लंहगा सबके दिल को चुरा रहा है। इस लहंगे को मशहूर फैशन डिजायनर सब्यसांची ने डिजाइन किया है, जिस पर जरदोजी के साथ सिल्वर सितारों का काम है।
Image credits: PTI
Hindi
जरदोजी वर्क सिल्क लहंगा
नीता अंबानी का ये आइवरी लहंगा कमाल का है। इस लहंगे को मशहूर फैशन डिजायनर तरुण तहलियानी ने तैयार किया है। इसमें हाथ से जरदोजी और क्रिस्टिल के साथ सिल्क के धागों से कढ़ाई की गई है।
Image credits: PTI
Hindi
ओरेंज और गोल्डन कॉम्बो लहंगा
ईशा अंबानी की महाआरती के दौरान नीता ने ओरेंज और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन से तैयार लहंगा पहना था, जिसमें मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। पूरे लहंगे पर हाथ से कढ़ाई की गई थी।
Image credits: PTI
Hindi
गोल्डन व क्रीम कलर लहंगा
गोल्डन कलर के साथ क्रीम कलर के इस लहंगे को नीता अंबानी ने आकाश और श्लोका की मेहंदी रस्म में पहना था। इस लहंगे को सब्यसांची ने डिजायन किया है जिस पर काफी बारीकी से काम किया गया है।.