रक्षाबंधन पर सूने नहीं दिखेंगे हाथ,5 मिनट में लगाएं 10 मेहंदी डिजाइन
lifestyle Aug 17 2024
Author: Anshika Tiwari Image Credits:Pinterest
Hindi
रक्षाबंधन मेहंदी डिजाइन
रक्षाबंधन 2024 का पर्व 19 अगस्त को मनाया जायेगा। ऐसे में अगर आप भी मेहंदी लगाने की सोच रही हैं लेकिन वर्किंग वुमन हैं और डिजाइन समझ नहीं आ रही है तो ये सिंपल मेहंदी लगाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अरेबिक मेहंदी डिजाइन सबसे सिंपल मेहंदी होती है। जो बेल,फूल और जाली डिजाइन में लगाई जाती है। आप खुद से 15-20 मिनट में इस मेहंदी को लगा सकती हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन
आजकल हाफ मेहंदी का ट्रेंड चल रहा है। अगर कुछ यूनिक ट्राई करना है तो बेल पैर्टन पर शंख मेहंदी लगाएं। ये हाथों को सुंदर लुक देते हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
कली डिजाइन मेहंदी
वर्किंग वुमन इस तरह की कलीदार मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। जो काफी सिंपल होने के साथ स्टनिंग लुक देती है। आप ये डिजाइन खुद ही हाथों पर लगा सकती हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
फ्लावर डिजाइन मेहंदी
अगर कॉलेज गर्ल है और मेहंदी की महक अच्छी नहीं लगती है तो इस तरह की फ्लावर डिजाइन से हाथों को सजाएं। ये हाथों की सुंदरता में चार चांद लगाएगी।
Image credits: Pinterest
Hindi
मिनिमलिस्टिक मेहंदी डिजाइन
हाथों को फैशनेबल लुक देना है तो लीफ पैर्टन पर इस तरह की मिनिमलिस्टिक मेंहदी लगाएं। ये पतले-लंबे हाथों पर ज्यादा प्यारी लगती है।
Image credits: Pinterest
Hindi
बेल डिजाइन मेहंदी
अगर मेहंदी के साथ ज्यादा तामझाम पसंद नही है तो फूलों और पत्तियों पर बेस्ड बेल डिजाइन चुन सकती हैं। इसे लगाने में ज्यादा से ज्यादा 10-15 मिनट का वक्त लगेगा।
Image credits: Pinterest
Hindi
इंडियन मेहंदी डिजाइन
फेस्टिव सीजन में ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रही हैं तो इस तरह की इंडियन मेंहदी डिजाइन को ऑप्शन बना सकती हैं। ये सिंपल होने के साथ हाथों को गॉर्जियस लुक देती हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
टैटू मेहंदी डिजाइन
इन दिनों टैटू मेहंदी डिजाइन भी ट्रेंड में है। आप भी किसी भी स्पेशल सिंबल से इसे लगा सकती हैं। ये सभी हाथों पर प्यारी लगती हैं।