Lifestyle

दिल को नहीं लगेगी कोई बीमारी, खाने में शामिल करें ये 8 सुपरफूड

Image credits: Pinterest

नेचुरली रखें दिल का ख्याल

देश में लगातार हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में यंग हो फिर ओल्ड हर किसी को दिल का ख्याल रखना जरूरी है। जानेंगे की आप नेचुरल तरीके से कैसे ये कर सकते हैं।

Image credits: Pinterest

Black Beans (काली दाल)

हार्ट को हेल्दी रखना है तो काली दाल का सेवन शुरू कर दें ये फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम से भरपूर होती है। ये बीपी के साथ कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल रखती है।

Image credits: Pinterest

Salmon (सैल्मन )

सैल्मन एक फिश होती है,जिसमें ओमेगा-3 हेल्दी फैट होता है,जो ब्लड सुर्केलेशन को बेहतर करता है। वहीं ये बल्ड प्रेशर के साथ ट्राइग्लिसराइड्स नामक बीमारी को भी कंट्रोल करता है। 

Image credits: Pinterest

Walnut (अखरोट)

मुट्ठी भर अखरोट खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। ये धमनियों में सूजन से भी बचाता है। इसमें ओमेगा-3, मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। 

Image credits: Pinterest

Almond (बादाम)

सब्जी से लेकर मिठाई तक में बादाम में यूज होता है लेकिन ये हार्ट प्रॉब्लम से दूर रखने में भी कारागर है। इसमें प्लांट स्टेरोल, फाइबर और हेल्दी फैट होता है जो कोलेस्ट्रॉल कम करता है।

Image credits: Pinterest

Edamame (कच्चे सोयाबीन)

एडामे बीन्स यानी कच्चे सोयाबीन भी दिल के लिए फायदेमंद होता है। सोया प्रोटीन कोलेस्ट्रॉल कम करता है। साथ ही इसमें 4 रोटी के बराबर फाइबर होता है। जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

Image credits: Pinterest

Tofu (टोफू)

वीगन टोफू सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें कई सारे खनिज,फाइबर-पॉली अनसेचुरेटेड फैैट और वेज सोया प्रोटीन होता है जो दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। 

Image credits: Pinterest

Sweet Potatoes (शकरकंद)

दिल को स्वस्थ्य रखने के लिए शकरकंद भी खा सकते हैं। इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो शुगर कंट्रोल करता है। ऐसे में आलू की जगह शकरकंद का सेवन ज्यादा फायदेमंद माना गया है।

Image credits: Pinterest

Swiss Chard (स्विस चार्ड)

स्विस चार्ड अन्य देशों में खाई जाने वाली रंगीन तनों वाली सब्जी है ये पोटेशियम मैग्नीशियम के साथ फाइबर,विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन का बड़ा सोर्स है। 

Image credits: Pinterest
Find Next One