चीट मील में बर्गर, कार्ब नहीं परहेज, साउथ एक्टर Vijay का फिटनेस मंत्र
lifestyle May 09 2024
Author: Bhawana tripathi Image Credits:insta
Hindi
Vijay Devarakondas आज मना रहे हैं 35वां जन्मदिन
हैंडसम साउथ हीरो विजय देवरकोंडा आज 35 साल के हो गए हैं। उनकी फिटनेस के फैंस हमेशा दीवाने रहते हैं। जानते हैं खुद को फिट रखने के लिए विजय देवरकोंडा आखिर क्या करते है।
Image credits: insta
Hindi
स्पोर्ट्स है विजय की फिटनेस का राज
विजय देवरकोंडा खुद को फिट रखने के लिए जमकर खेलते हैं। उन्हें वॉलीवॉल, बैडमिंटन और क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है।
Image credits: insta
Hindi
चीट मील में बर्गर खाना पसंद करते हैं विजय देवरकोंडा
विजय खुद को फिट रखने के लिए बैलेंस्ड डाइट लेते हैं लेकिन चीट मील में बर्गर खाना उन्हें खूब पसंद है। विजय मानते हैं कि खाने में बहुत ज्यादा परहेज से बेहतर है कि कैलोरी बर्न की जाएं।
Image credits: insta
Hindi
खाने में फ्रैश वेजीटेबल्स
विजय देवरकोंडा फाइबर, विटामिंस के साथ अन्य न्यूट्रिशन के लिए फ्रेश वेजीटेबल्स पर डिपेंड हैं। विजय मानते हैं कि सब्जियों से शरीर को खूब ताकत मिलती है।
Image credits: insta
Hindi
हैवी वेट एक्सरसाइज विजय को है पसंद
विजय एक बार में 200 किलो का वेट उठा लेते हैं। उन्हें हैवी लिफ्टर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। वेट लिफ्टिंग से उनकी मसल्स को स्ट्रेंथ मिलती है।
Image credits: insta
Hindi
रिफाइंड शुगर से दूरी
विजय देवरकोंडा का कहना है कि रिफाइंड शुगर मोटापा बढ़ाने में मदद करती है। शुगर से हेल्थ प्रॉब्लम भी होती है। विजय नैचुरल शुगर फूड्स खाना पसंद करते हैं।
Image credits: insta
Hindi
खाने में कार्ब को जरूरी मानते हैं विजय
विजय देवरकोंडा का मानना है कि वेट को मेंटेन रखने के लिए कभी भी कार्ब को पूरी तरह से नहीं हटाना चाहिए। फैट रिडक्शन के बाद कार्ब मसल्स को स्ट्रेंथ देने में मदद करती है।