हर साल 17.9 मिलियन लोग दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण अपनी जान गंवाते हैं। महिलाओं में हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
पुरुषों में हार्ट अटैक के क्लासिक लक्षण जैसे सीने में दर्द और पसीना, महिलाओं में अक्सर अलग तरीके से नजर आते हैं।
महिलाओं में हार्ट अटैक का एक सामान्य लक्षण है सांस का फूलना। हल्के परिश्रम के बाद भी अगर सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो यह गंभीर हो सकता है।
अगर आपको बिना किसी कारण के बेहद थकान महसूस हो रही है, तो यह दिल की बीमारी का प्रारंभिक लक्षण हो सकता है।
महिलाओं को तेज दर्द के बजाय ब्रेस्टबोन के पीछे भारीपन या जकड़न का अहसास हो सकता है। इसे अक्सर अपच या तनाव समझ लिया जाता है।
अगर आपको सोने में कठिनाई हो रही है या रात में बेचैनी महसूस हो रही है, तो यह दिल की समस्या का संकेत हो सकता है।
बदलती लाइफस्टाइल, तनाव और रजोनिवृत्ति के बाद एस्ट्रोजन की कमी महिलाओं के दिल की सेहत को प्रभावित करती है।
महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण सूक्ष्म होते हैं। जागरूकता और समय पर ध्यान देने से जान बचाई जा सकती है।
महाकुंभ 2025: नागा साधुओं की अद्भुत तस्वीरें देख, दिल हो जाएगा बाग-बाग
डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल में क्या खाएं? ब्रेकफास्ट के लिए 5 सुपरफूड
बाल झड़ने से परेशान? इन 5 उपायों से बनाएं बाल मजबूत
यूरिक एसिड के लिए धीमा ज़हर, जानें वो 1 चीज़ जो बढ़ा सकती है आपका दर्द