फाल्गुनी नायर भारत की उन दो महिलाओं में से एक हैं, जो अपने दम पर अरबपति बिजनेस वुमन बनी हैं। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि फाल्गुनी ने अपना बिजनेस 50 की उम्र में शुरू किया।
फाल्गुनी नायर रिटेल ब्रांड Nykaa की फाउंडर हैं। वे मौजूदा वक्त में देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला हैं। उन्हें कई बड़े मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।
फाल्गुनी नायर ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद से एमबीए का कोर्स पूरा किया है। आईआईएम से पास आउट कई महिलाएं अलग-अलग फील्ड में नाम रोशन कर रही हैं।
फाल्गुनी नायर का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। इनके पिता भी बिजनेसमैन थे। फाल्गुनी ने अपना ग्रेजुएशन मुंबई के फेमस सेडनहेम कॉलेज से किया है। वे कॉमर्स इकॉनमी में ग्रेजुएट हैं।
फाल्गुनी नायर लंदन और न्यूयार्क में भी जॉब कर चुकी हैं। कुछ समय के लिए वे एएफ फर्गुसन एंड कंपनी में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन बिजनेस की शुरूआत काफी देर से की।
फाल्गुनी नायर ने 2012 में Nykaa ब्रांड की शुरूआत की और करीब 2 मिलियन डॉलर का निवेश अपनी सेविंग से किया। कंपनी ने उसके बाद से कई उतार-चढ़ाव भी देखे।
अपना बिजनेस शुरू करने से पहले फाल्गुनी नायर कोटक महिंद्रा ग्रुप से भी जुड़ीं। 1993 से वे कोटक महिंद्रा के साथ रहीं और साल 2005 में कोटक महिंद्रा महिंद्रा कैपिटल की एमडी बनीं।
जब Nykaa का आईपीओ मार्केट में आया इसके बाद फाल्गुनी नायर का नेटवर्थ 50000 करोड़ पहुंच गया। वे इस कंपनी की सीईओ भी हैं। यह कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है।
कोलबर्ग क्राविस रॉबर्ट्स के सीईओ संजय नायर से फाल्गुनी ने शादी की है। इनके दो बच्चे अद्वैता नायर और अंचित नायर हैं। दोनों ही Nykaa में ही काम करते हैं।