Hindi

हिंदी माध्यम से UPSC इंटरव्यू में पूछे गए ये चौंकाने वाले सवाल

 

 

Hindi

आनंद कुमार से हुए ऐसे सवाल

UPSC हिंदी माध्यम से पास करना मुश्किल माना जाता है। 2020 में 533वीं रैंक पाए आनन्द कुमार सिंह से इंटरव्यू में चौंकाने वाले सवाल किए गए थे। आइए उन सवालों के बारे में जानते हैं।

Image credits: Pinterest
Hindi

सवाल: अंग्रेज भारत नहीं आए होते तो आर्थिक-सामाजिक दशा क्या होती?

जवाब: एक ब्रिटिश आर्थिक इतिहासकार के अनुसार, अंग्रेज भारत आए थे तो भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की इकोनॉमी की लगभग 24 फीसदी थी। जब अंग्रेज गए तो 2 प्रतिशत तक सिमट गई।

Image credits: Social Media
Hindi

अंग्रेजों ने किया देश के संसाधनों का दोहन

भारत की इकोनॉमी की रीढ़ लघु और कुटीर उद्योग को अंग्रेजों ने तोड़ दिया, संसाधनों का दोहन किया। बेरोजगारी बढ़ी। एग्रीकल्चर पर दबाव बढ़ा। 
 

Image credits: Social Media
Hindi

जातीय जनगणना कराई, समाज में असमानता बढ़ी

देश में प्राचीन काल से जातिया थीं। अंग्रेजों ने जातीय जनगणना कराकर संस्थागत रूप दिया। योद्धा और गैर योद्धा जातियों में विभाजन किया। इससे समाज में असमानता बढ़ी।

Image credits: Social Media
Hindi

सवाल: आजादी में भारतीय और विदेशी परिस्थितियों में किसका ज्यादा योगदान?

जवाब: दोनों का योगदान, क्योंकि जनता अंग्रेजों के खिलाफ खड़ी थी। नेवी-आर्मी का विद्रोह और ब्यूरोक्रेसी में भारतीयों की संख्या बढ़ी। द्वितीय विश्व युद्ध बाद इंग्लैंड कमजोर हो गया था।

Image credits: social media
Hindi

सवाल: विदेशों में चीन और भारत की निवेश की प्रकृति में क्या अंतर?

जवाब: चीन विदेशों में कर्ज दे रहा है। स्थानीय योग्यता को मजबूत नहीं कर रहा। भारत पैसा दे रहा है और स्थानीय योग्यता को भी मजबूत कर रहा है। 
 

Image credits: Social Media
Hindi

सवाल: तीनों कृषि कानून में क्या समस्याएं?

जवाब: किसानों में एमएसपी को लेकर चिंता है। निजी क्षेत्र के उद्यमी कृषि क्षेत्र में आएंगे तो कहीं सरकार एमएसपी न खत्म कर दे। कारर्पोट वर्ग किसानों की जमीन पर कब्जा न कर लें। 

Image credits: Social Media

UPSC इंटरव्यू के टेढ़े सवाल: UPCM शक्ति का प्रयोग कर चला रहें प्रदेश?

संस्कृताइजेशन क्या है? UPSC इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ऐसे गजब सवाल

कभी ठेले पर बेची चाय, अब हैं IAS, इनकी कहानी बदल देगी आपकी सोच

क्या महिला घरेलू हिंसा कानून खत्म कर देना चाहिए? ये जवाब देकर बनीं IPS