2023 में बजा क्रिकेट का डंका, गूगल पर सर्च हुए ये टूर्नामेंट
news Dec 13 2023
Author: rohan salodkar Image Credits:Getty
Hindi
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत का शानदार प्रदर्शन
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने लगातार 10 मैच जीते। हालांकि फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से टीम हार गई थी औऱ वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी टूट गया था।
Image credits: Getty
Hindi
एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम किया
एशिया कप 2023 में भारत ने बेजोड़ प्रदर्शन कर चैंपियनशिप अपने नाम की है। टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को महज 50 रन पर ऑलआउट कर दिया था और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था।
Image credits: Getty
Hindi
आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मारी बाजी
आईपीएल 2023 में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मार ली। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की।
Image credits: Getty
Hindi
एशियन गेम्स 2023 में भारत ने जीते 107 मेडल
19वें एशियन गेम्स-2022 जो कि वर्ष 2023 में चीन में हुआ था। इसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 107 मेडल हासिल किए थे। इसमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल थे।
Image credits: Getty
Hindi
डब्ल्यूपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस को खिताब
मुंबई इंडियंस ने पहला विमेंस प्रीमियर लीग 2023 अपने नाम कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने डेल्ही कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की है।