लग्जरी शौक ने पूर्व क्रिकेटर को बनाया महाठग,ऋषभ पंत को लगाया था चूना
news Dec 28 2023
Author: Anshika Tiwari Image Credits:insta
Hindi
पूर्व क्रिकेटर बना महाठग
महंगी और ग्लैमरस लाइफ जीने के लिए एक पूर्व क्रिकेटर महाठग बन गया। उसने रिक्शे वाले से लेकर बड़े-बड़े होटलों को करोड़ों का चूना लगाया लेकिन अब सलाखों के पीछे हैं।
Image credits: insta
Hindi
लग्जरी लाइफ बनी दुश्मन
पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह (mrinank singh) को करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने बताया कि उसे आलीशान जिंदगी जीने के लिए ये सब किया।
Image credits: insta
Hindi
5 स्टार होटल में मॉडल्स संग पार्टी
मृणांक 5 स्टार होटल में ठहरना,मॉडलों के साथ पार्टी करना, गर्ल फ्रेंड्स के साथ दूसरे देशों की सैर करना ये सब कुछ शौक थे जिसके लिए उसने ठगी का रास्ता चुना।
Image credits: insta
Hindi
ताज होटल में स्टे के नहीं दिए पैसे
मृणांक 2022 में क्रिकेटर बनकर ताज होटल में रुका लेकिन उसने 6 लाख रुपए का बिल नहीं दिया। जिसके बाद उसपर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।
Image credits: insta
Hindi
IPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा होने का दावा
मृणांक ने दावा किया कि वह 2014-18 के बीच मुंबई इंडियन्स का हिस्सा था। 2021 में उसने हरियाणा की तरफ से रणजी खेला है। वह फरीदाबाद का रहने वाला है।
Image credits: insta
Hindi
ऋषभ पंत को लगाया चूना
ऋषभ पंत को लग्जरी गाड़ियों और घड़ियों का शौक हैं इसी बात का फायदा उठाकर उसने ऋषण से 1.63 करोड़ की धोखाधड़ी की। जिसके बाद उसपर कई मामले दर्ज हैं।
Image credits: insta
Hindi
हॉन्गकॉन्ग जाते वक्त हुआ अरेस्ट
पुलिस ने मृणांक को आईसीआई एयरपोर्ट से हॉन्गकॉंग जाते हुए अरेस्ट किया। वह पुलिस को बड़े अधिकारी का करीबी होने का दावा करते हुए धमका रहा थे लेकिन पुलिस ने एक न सुनी।
Image credits: insta
Hindi
पुलिस कस्टडी में मृणांक
पुलिस ने मृणांक को कस्टडी में ले लिया है। मामले की जांच रही है,जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है वैसे ही मृणांक कई और राजों से पर्दा उठा सकता है।