Hindi

कौन हैं शबनम शेख? श्रीराम जयकारा लगाते पैदल जा रही मुंबई से अयोध्‍या

Hindi

मुंबई की रहने वाली हैं शबनम शेख

मुंबई की रहने वाली हिजाब गर्ल शबनम शेख की हर तरफ चर्चा है। वह मुंबई से अयोध्या पैदल यात्रा पर निकली हैं।
 

Image credits: Instagram
Hindi

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

शबनम शेख का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने दो साथियों के साथ जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए दिख रही हैं।
 

Image credits: Instagram
Hindi

1425 किलोमीटर की दूरी करनी है तय

शबनम शेख को मुंबई से अयोध्या तक 1425 किलोमीटर की दूरी तय करनी है। वह कहती हैं कि यह राम की कृपा है कि वह चल पा रही हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

दो दोस्त भी चल रहे हैं साथ

शबनम के साथ रमन राज शर्मा व विनीत पांडे भी पैदल यात्रा में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर थकान नहीं दिख रही है।

Image credits: Instagram
Hindi

शबनम बोलीं-मुस्लिम होने पर गर्व

शबनम कहती है कि उन्हें मुस्लिम होने पर गर्व है। लोगों का यह भ्रम तोड़ना है कि सिर्फ लड़के ही पैदल यात्रा कर सकते हैं, लड़की नहीं।

Image credits: Instagram
Hindi

भगवान राम सबके, दर्शन के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं

शबनम कहती हैं कि भगवान राम सबके हैं। रामजी का दर्शन करने के लिए एक अच्छा इंसान होना जरूरी है न कि हिंदू।

Image credits: Instagram
Hindi

रास्ते में मुस्लिम कर रहे सलाम

शबनम कहती हैं कि सोशल मीडिया पर नफरती कमेंट आ रहे हैं। पर रास्ते में मिलने वाले मुस्लिम सलाम भी करते हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

अयोध्या पहुंचने की तारीख नहीं की निश्चित

शबनम कहती हैं कि हमने अयोध्या पहुंचने की कोई तारीख निश्चित नहीं की है। हालांकि लोग मान रहे हैं कि 22 जनवरी को हम लोग अयोध्या पहुंच जाएंगे।

Image credits: Instagram
Hindi

भगवा झंडा हाथ में लेकर चल रहीं हिजाब गर्ल शबनम शेख

Image credits: Instagram

भारत में क्‍यों ट्रोल हो रही ये ग्रेमी अवार्ड विनर पॉप सिंगर

53 साल के आईपीएस की यूथ को चुनौती: 24 सेकेंड में 15 पुल अप

Year Ender: नीरज चोपड़ा से किशोर जेना तक इन खिलाड़ियों ने मनवाया लोहा

नहीं रहे अमृता प्रीतम के इमरोज,प्रेमी बनकर गुजार दी उम्र