Year Ender: नीरज चोपड़ा से किशोर जेना तक इन खिलाड़ियों ने मनवाया लोहा
news Dec 27 2023
Author: Anshika Tiwari Image Credits:Instagram
Hindi
2024 का स्वागत करने को बेताब लोग
क्रिसमस के बाद नये साल की तैयारियां जोरों पर है। 2023 ढेर सारी यादें दे गया। इन्हीं में से है एथिलीट। इस साल कई एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का सीना गर्व से चौड़ा किया।
Image credits: our own
Hindi
नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)
2020 के टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा का कहर इस साल भी जारी रहा उन्होंने विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता।
Image credits: x
Hindi
शीतल देवी
जिंदगी की परेशानियां कभी लक्ष्य में बाधा नहीं बनती। यह बात 16 साल की पैरा आर्चर शीतल देवी ने सच कर दिखाया। उन्होंने एशियाई खेलों में दो गोल्ड मेडल हासिल किए।
Image credits: social media
Hindi
अदिति स्वामी
आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजी से कमाल दिखाने वाली 17 साल की अदिति स्वामी सीनियर महिला तीरंदाजी में वर्ल्ड चैंपियन बनी। साथ ही उन्होंने देश को पहला इंडिविजुअल गोल्ड भी दिलाया।
Image credits: social media
Hindi
किशोर जेना
एशियन गेम्स 2022-23 में भारत की ओर से नीरज चोपड़ा ज्वेलिन थ्रू के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार किशोर जाना ने सिल्वर मेडल जीतकर सभी को हैरान कर दिया।
Image credits: social media
Hindi
ओजस देवतले
वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप के साथ एशियन गेम में भारत का नाम रोशन करने वाले ओजस देवतले 2023 में शानदार एथलीट बनकर उभरे। दोनों प्रतियोगिताओं में उन्होंने कई मेडल हासिल किए।
Image credits: social media
Hindi
पलक गुलिया
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल राउंड में पलक गुलिया ने गोल्ड मेडल हासिल किया था। जबकि उनकी जोड़ीदार ईशा सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।