Hindi

ब्रिटेन इलेक्शन में भारतीयाें का डंका, सतवीर कौर संग जीते ये 6 दिग्गज

Hindi

लेबर पाटी को मिली बंपर जीत

यूनाइटेड किंगडम इलेक्शन रिजल्ट के लेटेस्ट ट्रेंड में भारतीयों का डंका बज रहा है। अंग्रेजों के देश ब्रिटेन में कीर स्टारमर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी ने जीत की है।

Image credits: Twitter
Hindi

ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी 14 साल बाद हारी चुनाव

अब 650 सीटों के रिजल्टस सामने आए, जिनमें से लेबर ने 410 सीटें जीतीं हैं, जबकि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी अभी मात्र 119 सीटें ही जीतने में सफल हो पाई है।
 

Image credits: Twitter
Hindi

650 मेंबर हाउस ऑफ कॉमन्स में सरकार बनाने के लिए चाहिए इतनी सीटें

650 मेंबर हाउस ऑफ कॉमन्स में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 326 सीटों की आवश्यकता होती है। कीर स्टारमर की पार्टी इस आंकड़े से कहीं आगे निकल चुकी है। 
 

Image credits: Twitter
Hindi

ब्रिटिश पार्लियामेंट में बढ़ी भारतीयों की हनक

इस इलेक्शन में भारतीय मूल के कैंडिडेटों की भी अच्छी खासी संख्या है। ब्रिटिश फ्यूचर के अनुसार नई पार्लियामेंट में 14% एथनिक मॉयनारिटी रिप्रजेंटेटिव के होने की उम्मीद है।
 

Image credits: Twitter
Hindi

5 भारतीय मूल के कैंडिडेट जीते, एक चल रहीं आगे

अब तक के आए रिजल्ट में भारतीय मूल के इन 7 नेताओं ने अपनी किस्मत आजमाई। जिनमें अब तक 6 कैंडिडेट जीत चुके हैं। एक कैंडिडेट को हार का सामना करना पड़ा है।  
 

Image credits: Twitter
Hindi

1. ऋषि सुनक (CON)

कंजर्वेटिव पार्टी भले ही हार गई हो, लेकिन ऋषि सुनक अपने निर्वाचन क्षेत्र रिचमंड (यॉर्क) और नॉर्थलेर्टन में विजयी हुए हैं। उन्होंने लेबर के टॉम विल्सन को 13,000 वोटों से हराया है।

Image credits: Twitter
Hindi

2. सुएला ब्रेवरमैन (CON)

कंज़र्वेटिव पार्टी की सुएला ब्रेवरमैन ने फ़ेयरहैम और वाटरलूविल सीट को बरकरार रखा है। वह 2015 से यहां से सांसद हैं। अक्टूबर 2022 से नवंबर 2023 तक गृह सचिव भी रह चुकी हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

3. प्रीति पटेल (CON)

कंज़र्वेटिव पार्टी की मेंबर और 2019 से 2022 तक पूर्व गृह सचिव रहीं प्रीति पटेल एक बार फिर से विथम सीट से चुनाव जीता है।प्रीति इस सीट से 2010 से सांसद हैं। इस बार भी लीड कर रही हैं। 

 

Image credits: Twitter
Hindi

4. कनिष्क नारायण (LAB)

बिहार से भारतीय मूल की लेबर पार्टी की मेंबर कनिष्क नारायण ने वेल ऑफ़ ग्लैमरगन सीट जीती है। उन्होंने कंजर्वेटिव एलुन केर्न्स से सीट छीनी, जो 2010 से 2024 तक सांसद थे।
 

Image credits: Twitter
Hindi

5. सतवीर कौर (LAB)

लेबर पार्टी की सतवीर कौर ने 2024 के आम चुनाव में अपनी सीट जीती। वह साउथेम्प्टन टेस्ट से 15,945 वोटों से चुनी गईं।
 

Image credits: Twitter
Hindi

6. प्रीमेश पटेल (LAB)

भारतीय मूल के लेबर पार्टी के कैंडिडेट प्रीमेश पटेल हैरो ईस्ट सीट पर इस चुनाव में कंजर्वेटिव बॉब ब्लैकमैन से 11,000 से अधिक वोटों से हार गए।
 

Image credits: Twitter
Hindi

7. शिवानी राजा (CON)

कंजर्वेटिव पार्टी से शिवानी राजा ने लेबर के राजेश अग्रवाल को 4,000 वोटों से हराकर लीसेस्टर ईस्ट सीट जीती है। इस सीट से पूर्व सांसद क्लाउड वेब व कीथ वाज़ निर्दलीय लड़े रहे थे।

Image credits: Twitter

एक क्लिक-150 KM दूर टारगेट ध्‍वस्‍त, ये एयरफोर्स का नया ब्रह्मास्‍त्र

LAC पर इंडियन आर्मी के इन खास कुत्तों की ताकत से उड़े चीन के होश

केरल के इस जिले को UNESCO ने चुना भारत का पहला 'साहित्य शहर', जाने वजह

दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स वाले 10 देश-भारत है किस नंबर पर?